सीकर समाचार: विवाह समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, 22 अप्रेल को होनी थी शादी

सीकर समाचार: विवाह समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, 22 अप्रेल को होनी थी शादी

sikar News: फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बीड़ में एक सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर एवं एसयूवी की आमने – सामने की ट्रक्कर में SUV सवार एक युवक की मौत हो गई एवं एक गंभीर घायल हो गया । पुलिस के अनुसार ट्रेलर फतेहपुर से सीकर ओर जा रहा था एवं थार फतेहपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान दोनों में टक्कर हो गई ।

शादी समारोह से वापस लौट रहा था

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए । कोतवाली पुलिस के अनुसार हिरणा गांव निवासी अनिल सिंह शेखावत पुत्र प्रभू सिंह अपने साथी के साथ लक्ष्मणगढ़ तहसील के रिणू गांव में शादी समारोह में जाकर लौट रहा था । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया । जहां से दोनों को सीकर रैफर कर दिया । दोनों की हालत गंभीर होने पर सीकर से जयपुर भेज दिया ।

अनिल सिंह शेखावत की मौत से गांव में मातम

इलाज के दौरान अनिल सिंह शेखावत की मौत हो गई । अनिल की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया । पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

भाई की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत

हिरणा निवासी अनिल का गुजरात मोरबी में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है । अनिल की शादी 22 अप्रेल को तय हुई थी और पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था । घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थी, रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था और हर कोई इस खास दिन का इंतजार कर रहा था । लेकिन अचानक अनिल की मौत ने सब कुछ बदल दिया। जहां कभी हंसी-खुशी और उत्साह था, वहां अब गहरा सन्नाटा और मातम छा गया है।

मौत से परिवार को लगा गहरा सदमा

परिवार के लोग सदमे में हैं और शादी की तैयारियां अब शोक में बदल गई हैं। जिस घर में शहनाई बजने वाली थी, वहां अब आंसू और दुख का माहौल है । अनिल का एक भाई था । उसकी भी 2021 में सड़क हादसे में गुजरात में मौत हुई थी । अब अनिल की भी सड़क हादसे में मौत हो गई । अनिल के कोई बहन नहीं है । अब सिर्फ माता – पिता ही बचे हैं ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *