नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के हासापुर गांव में एक विवाहिता ने अपने मायके में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अंजलि कुमारी के रूप में हुई है, जो शशिकांत कुमार की पुत्री थीं। अंजलि का विवाह अप्रैल 2022 में रूपौ थाना क्षेत्र के नीमडीह गांव निवासी विकास कुमार के बेटे नीतीश कुमार से हुआ था। उनकी एक बेटी भी है। जुए में 3 करोड़ हार चुका था पति मृतक के पिता शशिकांत ने अपने दामाद नीतीश कुमार और ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दामाद नीतीश कुमार ऑनलाइन जुए का आदी था, जिसके कारण वह आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठा रहा था। पिता के अनुसार, नीतीश जुए में लगभग 3 करोड़ रुपए हार चुका था। उसने नवादा स्थित अपना मकान बेच दिया था और अंजलि को मायके से मिला लगभग 35 भर सोना भी बेच दिया था। शादी में दिए गए 21 लाख रुपए तिलक और शादी के बाद दिए गए 19 लाख रुपए भी जुए में गंवा दिए थे। 5 महीने से मायके में रह रही थी पिता ने बताया कि अंजलि पिछले पांच महीने से बेटी के साथ अपने मायके में रह रही थीं। उनके दामाद ने उन्हें धनबाद में अपनी मां के पास छोड़ा था, जिसके बाद वह मायके आ गई थीं। दामाद नीतीश कुमार बेंगलुरु में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। नीतीश को यह नौकरी दिलाने में उनके बेटे ने काफी मदद की थी। पिता ने यह भी बताया कि दामाद फोन पर बेटी को प्रताड़ित करता था और वापस ले जाने से इनकार कर रहा था। इसी तनाव में अंजली ने मंगलवार को गेहूं में डालने वाली दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी। नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने जानकारी दी कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और प्राप्त आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के हासापुर गांव में एक विवाहिता ने अपने मायके में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अंजलि कुमारी के रूप में हुई है, जो शशिकांत कुमार की पुत्री थीं। अंजलि का विवाह अप्रैल 2022 में रूपौ थाना क्षेत्र के नीमडीह गांव निवासी विकास कुमार के बेटे नीतीश कुमार से हुआ था। उनकी एक बेटी भी है। जुए में 3 करोड़ हार चुका था पति मृतक के पिता शशिकांत ने अपने दामाद नीतीश कुमार और ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दामाद नीतीश कुमार ऑनलाइन जुए का आदी था, जिसके कारण वह आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठा रहा था। पिता के अनुसार, नीतीश जुए में लगभग 3 करोड़ रुपए हार चुका था। उसने नवादा स्थित अपना मकान बेच दिया था और अंजलि को मायके से मिला लगभग 35 भर सोना भी बेच दिया था। शादी में दिए गए 21 लाख रुपए तिलक और शादी के बाद दिए गए 19 लाख रुपए भी जुए में गंवा दिए थे। 5 महीने से मायके में रह रही थी पिता ने बताया कि अंजलि पिछले पांच महीने से बेटी के साथ अपने मायके में रह रही थीं। उनके दामाद ने उन्हें धनबाद में अपनी मां के पास छोड़ा था, जिसके बाद वह मायके आ गई थीं। दामाद नीतीश कुमार बेंगलुरु में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। नीतीश को यह नौकरी दिलाने में उनके बेटे ने काफी मदद की थी। पिता ने यह भी बताया कि दामाद फोन पर बेटी को प्रताड़ित करता था और वापस ले जाने से इनकार कर रहा था। इसी तनाव में अंजली ने मंगलवार को गेहूं में डालने वाली दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी। नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने जानकारी दी कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और प्राप्त आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


