पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर बेला में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पाटलीग्राम गैस एजेंसी के सामने सैकड़ों की संख्या में ग्राहक सड़क पर उतर आए और सिलेंडर रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर हालात इतने बिगड़ गए कि नाराज लोगों ने बीच सड़क पर आगजनी भी कर दी। प्रदर्शन कर रहे ग्राहकों का कहना है कि वे सुबह 3 बजे से एजेंसी के बाहर नंबर लगाकर लगे हैं, लेकिन अब तक गैस से भरा ट्रक नहीं पहुंचा। ग्राहकों का आरोप है कि ट्रक को कहीं और खड़ा कर दिया गया है। एजेंसी की ओर से सही जानकारी नहीं दी जा रही। ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी द्वारा सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, जबकि नंबर लगाकर खड़े ग्राहकों को गैस नहीं दी जा रही। कई लोगों का कहना है कि नंबर होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिला, जिससे गुस्सा और बढ़ गया। 10 दिन से बिना गैस परेशान लोग प्रदर्शन में शामिल ग्राहक अनीता देवी ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती हैं और पिछले 10 दिनों से गैस खत्म है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी पर जाने पर उन्हें कहा जा रहा है कि उन्होंने पहले ही सिलेंडर ले लिया है, जबकि उन्हें कोई सिलेंडर नहीं मिला है। उनका कहना है कि मकान मालिक लकड़ी या उपले पर खाना बनाने की अनुमति नहीं दे रहे, जिससे परिवार को काफी परेशानी हो रही है। मौके पर पुलिस तैनात फिलहाल, गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों लोग सिलेंडर लेकर सड़क पर खड़े हैं। एजेंसी की ओर से होम डिलीवरी का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन लोग इस पर भरोसा नहीं कर रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है। पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर बेला में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पाटलीग्राम गैस एजेंसी के सामने सैकड़ों की संख्या में ग्राहक सड़क पर उतर आए और सिलेंडर रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर हालात इतने बिगड़ गए कि नाराज लोगों ने बीच सड़क पर आगजनी भी कर दी। प्रदर्शन कर रहे ग्राहकों का कहना है कि वे सुबह 3 बजे से एजेंसी के बाहर नंबर लगाकर लगे हैं, लेकिन अब तक गैस से भरा ट्रक नहीं पहुंचा। ग्राहकों का आरोप है कि ट्रक को कहीं और खड़ा कर दिया गया है। एजेंसी की ओर से सही जानकारी नहीं दी जा रही। ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी द्वारा सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, जबकि नंबर लगाकर खड़े ग्राहकों को गैस नहीं दी जा रही। कई लोगों का कहना है कि नंबर होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिला, जिससे गुस्सा और बढ़ गया। 10 दिन से बिना गैस परेशान लोग प्रदर्शन में शामिल ग्राहक अनीता देवी ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती हैं और पिछले 10 दिनों से गैस खत्म है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी पर जाने पर उन्हें कहा जा रहा है कि उन्होंने पहले ही सिलेंडर ले लिया है, जबकि उन्हें कोई सिलेंडर नहीं मिला है। उनका कहना है कि मकान मालिक लकड़ी या उपले पर खाना बनाने की अनुमति नहीं दे रहे, जिससे परिवार को काफी परेशानी हो रही है। मौके पर पुलिस तैनात फिलहाल, गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों लोग सिलेंडर लेकर सड़क पर खड़े हैं। एजेंसी की ओर से होम डिलीवरी का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन लोग इस पर भरोसा नहीं कर रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।


