होटल के कमरे में दोस्त के साथ पकड़ी गई महिला:पति ने पुलिस बुलाई, मायके वाले भी पहुंचे, पटना के जक्कनपुर थाना में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

होटल के कमरे में दोस्त के साथ पकड़ी गई महिला:पति ने पुलिस बुलाई, मायके वाले भी पहुंचे, पटना के जक्कनपुर थाना में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पटना के जक्कनपुर इलाके के करबिगहिया के पास एक होटल में शादीशुदा महिला दोस्त के साथ कमरे में ठहरी थी। इसकी खबर महिला के पति को मिल गई। पति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला लिया। इतना ही नहीं, पति ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को भी कॉल कर दिया। खबर लगते ही सभी होटल पहुंचे और महिला अपने दोस्त के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ी गई। इसके बाद होटल से लेकर थाने तक घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। महिला का मायके राम कृष्ण नगर और ससुराल पटना सिटी इलाके में है। महिला और उसके प्रेमी दोनों शादीशुदा हैं। जिस लड़के के साथ महिला पकड़ी गई, वह झारखंड दुमका का रहने वाला है। पटना के राजीव नगर इलाके में रहकर एसएससी की तैयारी करता है।
एसएससी की तैयारी करता है लड़का महिला के दोस्त ने पुलिस को बताया कि, अपने दोस्त सिद्धार्थ के कहने पर वह महिला की मदद करने आया था। उसका महिला से कोई संबंध नहीं है। मेरा दोस्त सिद्धार्थ और महिला पहले से एक दूसरे को जानते हैं।’ उसने बताया कि, ‘मेरे दोस्त सिद्धार्थ ने मुझे बताया था कि महिला के पति ने उसके साथ मारपीट की है। घर से बाहर निकाल दिया है। तुम पटना में हो तो जरा मदद कर दो। मदद के लिए मैं राजीव नगर से आया था। देर रात होने के चलते होटल के कमरे में दोनों ठहर गए थे।’ लड़के से बातचीत करती है पत्नी महिला के पति का आरोप है कि शादी के बाद भी पत्नी एक लड़के से बात करती थी। मैंने उसका नंबर वगैरह सब कुछ ब्लॉक कर दिया था। मेरी उससे बहस भी हुई थी। मैंने उसको समझाया भी था। फिर भी पता नहीं कैसे उसके संपर्क में है। एक दो साल का बच्चा है, इसका भी उसे ख्याल नहीं है।’ पति का कहना है कि, ‘जब भी पत्नी को समझाने-बुझाने का प्रयास करता हूं। मेरे ऊपर मारपीट का लांछन लगाकर थाने पर पहुंच जाती है। सोमवार की रात वह बिना बताए निकल गई थी। मंगलवार की सुबह पता चला कि होटल में ठहरी है।’ लड़के के पक्ष में थे लड़की के परिजन महिला पक्ष की ओर से उसकी मां, बहन, भाई, मामी और मामा जक्कनपुर थाने पर आए थे। वह सभी महिला पर ही आरोप लगा रहे थे। महिला के मायके पक्ष की लोगों का कहना था कि, जब भी हम लोग समझने का प्रयास करते हैं, हम लोगों के खिलाफ ही खड़ी हो जाती है। जो भी की है, यह बिल्कुल गलत है।’ महिला के परिजनों का कहना है कि, ‘पहले तो जिस लड़के से बातचीत करती है, जो दोस्त पकड़ा गया है, उसे थाने पर बुलाएं। इसे हम लोग अपने घर भी नहीं ले जा सकते हैं। वहां से भी कभी भी भाग सकती है।’ – चार-पांच घंटे तक चला ड्रामा इस मामले को लेकर थाने पर ही चार-पांच घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पति, महिला और उनके परिजन काफी देर तक थाने पर ही मौजूद थे। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर महिला और उसके परिजनों को घर भेज दिया। पटना के जक्कनपुर इलाके के करबिगहिया के पास एक होटल में शादीशुदा महिला दोस्त के साथ कमरे में ठहरी थी। इसकी खबर महिला के पति को मिल गई। पति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला लिया। इतना ही नहीं, पति ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को भी कॉल कर दिया। खबर लगते ही सभी होटल पहुंचे और महिला अपने दोस्त के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ी गई। इसके बाद होटल से लेकर थाने तक घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। महिला का मायके राम कृष्ण नगर और ससुराल पटना सिटी इलाके में है। महिला और उसके प्रेमी दोनों शादीशुदा हैं। जिस लड़के के साथ महिला पकड़ी गई, वह झारखंड दुमका का रहने वाला है। पटना के राजीव नगर इलाके में रहकर एसएससी की तैयारी करता है।
एसएससी की तैयारी करता है लड़का महिला के दोस्त ने पुलिस को बताया कि, अपने दोस्त सिद्धार्थ के कहने पर वह महिला की मदद करने आया था। उसका महिला से कोई संबंध नहीं है। मेरा दोस्त सिद्धार्थ और महिला पहले से एक दूसरे को जानते हैं।’ उसने बताया कि, ‘मेरे दोस्त सिद्धार्थ ने मुझे बताया था कि महिला के पति ने उसके साथ मारपीट की है। घर से बाहर निकाल दिया है। तुम पटना में हो तो जरा मदद कर दो। मदद के लिए मैं राजीव नगर से आया था। देर रात होने के चलते होटल के कमरे में दोनों ठहर गए थे।’ लड़के से बातचीत करती है पत्नी महिला के पति का आरोप है कि शादी के बाद भी पत्नी एक लड़के से बात करती थी। मैंने उसका नंबर वगैरह सब कुछ ब्लॉक कर दिया था। मेरी उससे बहस भी हुई थी। मैंने उसको समझाया भी था। फिर भी पता नहीं कैसे उसके संपर्क में है। एक दो साल का बच्चा है, इसका भी उसे ख्याल नहीं है।’ पति का कहना है कि, ‘जब भी पत्नी को समझाने-बुझाने का प्रयास करता हूं। मेरे ऊपर मारपीट का लांछन लगाकर थाने पर पहुंच जाती है। सोमवार की रात वह बिना बताए निकल गई थी। मंगलवार की सुबह पता चला कि होटल में ठहरी है।’ लड़के के पक्ष में थे लड़की के परिजन महिला पक्ष की ओर से उसकी मां, बहन, भाई, मामी और मामा जक्कनपुर थाने पर आए थे। वह सभी महिला पर ही आरोप लगा रहे थे। महिला के मायके पक्ष की लोगों का कहना था कि, जब भी हम लोग समझने का प्रयास करते हैं, हम लोगों के खिलाफ ही खड़ी हो जाती है। जो भी की है, यह बिल्कुल गलत है।’ महिला के परिजनों का कहना है कि, ‘पहले तो जिस लड़के से बातचीत करती है, जो दोस्त पकड़ा गया है, उसे थाने पर बुलाएं। इसे हम लोग अपने घर भी नहीं ले जा सकते हैं। वहां से भी कभी भी भाग सकती है।’ – चार-पांच घंटे तक चला ड्रामा इस मामले को लेकर थाने पर ही चार-पांच घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पति, महिला और उनके परिजन काफी देर तक थाने पर ही मौजूद थे। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर महिला और उसके परिजनों को घर भेज दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *