करनाल में ट्रक से टकराया बाइक रिक्शा:सब्जी विक्रेता की मौत,दूसरा घायल, चालक बिना बिना इंडिकेटर मिला सोता

करनाल में ट्रक से टकराया बाइक रिक्शा:सब्जी विक्रेता की मौत,दूसरा घायल, चालक बिना बिना इंडिकेटर मिला सोता

करनाल में हांसी रोड पर बुधवार अल सुबह एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों व्यक्ति बाइक से जुड़ी रिक्शा में सब्जी मंडी जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुबह चार बजे निकले थे घर से
मृतक की पहचान वकील के रूप में हुई है। वह अपने भाई के साथ रोज की तरह सुबह करीब चार बजे घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। दोनों सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करते थे और उसी सिलसिले में जा रहे थे। खड़े ट्रक से हुई सीधी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हांसी रोड पर एचपी गैस एजेंसी के सामने एक बड़ा ट्रक साइड में खड़ा था। ट्रक चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर रखा था और खुद अंदर सो रहा था। ट्रक पर कोई संकेतक या पार्किंग लाइट भी चालू नहीं थी। पीछे से आ रही बाइक रिक्शा सीधे ट्रक में जा घुसी। ट्रक के नीचे फंसा चालक, मौके पर मौत
हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक ट्रक के नीचे फंस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथ बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया। डायल-112 टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। इसके बाद सिटी थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसने आगे की कार्रवाई शुरू की। इंडिकेटर नहीं लगाने से हुआ हादसा
ईआरवी इंचार्ज एचसी सुरेश ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, लेकिन उस पर कोई इंडिकेटर नहीं दिया गया था। इसी कारण पीछे से आ रही रिक्शा को ट्रक दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *