जालोर के औद्योगिक क्षेत्र में ग्रेनाइट स्लरी को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को और बढ़ गया। दो गुटों के आमने-सामने आने पर पहुंची पुलिस से तीखी बहस हो गई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत लिया। इसके बाद विरोध में एक पक्ष थाने के मुख्य गेट पर बैठ गया। हालांकि बाद में समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया। स्लरी उठाने के दौरान बढ़ा विवाद मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र में ग्रेनाइट स्लरी उठाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। पुलिस और युवकों के बीच हुई तीखी तकरार मौके पर सीआई रामेश्वर भाटी की मौजूदगी में स्लरी ट्रांसपोर्टेशन के लिए पर्ची काटने को लेकर एक कार्मिक और ग्रेनाइट उद्यमी के बीच बहस शुरू हो गई।
बहस के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें युवक पुलिस पर पैसे लेने का आरोप लगाता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर वाहन में बैठाया और थाने ले गई। थाने के बाहर विरोध, छोड़ने की मांग युवक को हिरासत में लेने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे छोड़ने की मांग की। विरोध बढ़ने पर बड़ी संख्या में ग्रेनाइट उद्यमी और स्लरी कारोबार से जुड़े लोग थाने पहुंच गए।
एक पक्ष थाने के मुख्य गेट पर बैठ गया और काफी देर तक विरोध चलता रहा। समझाइश के बाद शांत हुआ मामला थाने में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस चली। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया और स्थिति नियंत्रण में आई। क्या है पूरा विवाद कोतवाली थानाधिकारी रामेश्वर लाल भाटी ने बताया – औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण में स्लरी को लेकर विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बाद में एक समूह थाने भी पहुंचा, जिन्हें समझाइश कर शांत कराया गया।


