बिहार के किशनगंज के 6 लोगों की जिंदा जलने से मध्यप्रदेश के इंदौर में मौत हो गई है। हादसा बुधवार तड़के करीब 4 बजे इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुआ। जानकारी के अनुसार, एक इलेक्ट्रिक कार घर के बाहर चार्जिंग पर लगी थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बड़े कॉस्मेटिक कारोबारी समेत कुल 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों में किशनगंज निवासी विजय सेठिया (65), छोटू सेठिया (22), सुमन (60), मनोज (65), सिमरन (30) और राशि सेठिया (12) शामिल हैं। सभी किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। आग लगने के बाद सिलेंडर में हुआ धमाका पुलिस के मुताबिक, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगाई गई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से मकान तक पहुंची और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही सिलेंडरों में तेज धमाके शुरू हो गए। एक के बाद एक कई सिलेंडर फटने से पूरा इलाका दहल गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। हादसे से जुड़ी फोटोज… कॉस्मेटिक कारोबारी था सेठिया परिवार स्थानीय निवासी बिजली देवी ने बताया कि विजय सेठिया कॉस्मेटिक कारोबार से जुड़े थे। उन्हें जबड़े में कैंसर था। इसलिए वह ऑपरेशन कराने परिवार के साथ अपने बेटी-दामाद के घर इंदौर गए थे। पड़ोसी दुकानदार सौरभ ने बताया कि विजय सेठिया इलाज कराने के लिए इंदौर गए थे, लेकिन वहां हुए आगजनी हादसे में उनकी पत्नी, बेटा, बहन और बहनोई समेत उनकी भी मौत हो गई। सौरभ के अनुसार, विजय सेठिया की किशनगंज में दो दुकानें हैं। वे इन दिनों अपना नया घर भी बनवा रहे थे। सौरभ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर उनके घर गए थे। बिहार के किशनगंज के 6 लोगों की जिंदा जलने से मध्यप्रदेश के इंदौर में मौत हो गई है। हादसा बुधवार तड़के करीब 4 बजे इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुआ। जानकारी के अनुसार, एक इलेक्ट्रिक कार घर के बाहर चार्जिंग पर लगी थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बड़े कॉस्मेटिक कारोबारी समेत कुल 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों में किशनगंज निवासी विजय सेठिया (65), छोटू सेठिया (22), सुमन (60), मनोज (65), सिमरन (30) और राशि सेठिया (12) शामिल हैं। सभी किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। आग लगने के बाद सिलेंडर में हुआ धमाका पुलिस के मुताबिक, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगाई गई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से मकान तक पहुंची और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही सिलेंडरों में तेज धमाके शुरू हो गए। एक के बाद एक कई सिलेंडर फटने से पूरा इलाका दहल गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। हादसे से जुड़ी फोटोज… कॉस्मेटिक कारोबारी था सेठिया परिवार स्थानीय निवासी बिजली देवी ने बताया कि विजय सेठिया कॉस्मेटिक कारोबार से जुड़े थे। उन्हें जबड़े में कैंसर था। इसलिए वह ऑपरेशन कराने परिवार के साथ अपने बेटी-दामाद के घर इंदौर गए थे। पड़ोसी दुकानदार सौरभ ने बताया कि विजय सेठिया इलाज कराने के लिए इंदौर गए थे, लेकिन वहां हुए आगजनी हादसे में उनकी पत्नी, बेटा, बहन और बहनोई समेत उनकी भी मौत हो गई। सौरभ के अनुसार, विजय सेठिया की किशनगंज में दो दुकानें हैं। वे इन दिनों अपना नया घर भी बनवा रहे थे। सौरभ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर उनके घर गए थे।


