कोडरमा में पति से विवाद के बीच विवाहिता की मौत:पिता बोले- मारपीट कर गला घोंट डाला, बरामदे में बिखरी थी टूटी चूड़ियां

कोडरमा में पति से विवाद के बीच विवाहिता की मौत:पिता बोले- मारपीट कर गला घोंट डाला, बरामदे में बिखरी थी टूटी चूड़ियां

कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित मसमोहना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय मनीषा सिंह के रूप में हुई है। उसके पति का नाम अबोध सिंह है। ससुराल पक्ष जहां इसे आत्महत्या बता रहा है। वहीं मायके वालों ने इस पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पिता का आरोप- मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या गिरिडीह जिले के बिरनी के रहने वाले मृतका के पिता चंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में अपनी बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से मसमोहना निवासी अबोध सिंह के साथ कराई थी। शादी के बाद शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले एक वर्ष से दामाद और उसके परिजनों के साथ मनीषा का विवाद चल रहा था। पिता के अनुसार, 16 और 17 मार्च को मनीषा ने कई बार फोन कर अपने साथ हो रहे विवाद की जानकारी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे मौत की सूचना पर बेटी के ससुराल पहुंचे तो स्थिति संदेहास्पद लगी। जिस कमरे में फांसी लगाने की बात कही जा रही थी, वहां न तो कोई रस्सी मिली और न ही पंखे या गले पर फांसी के निशान थे। घर के बरामदे में टूटी चूड़ियां मिलने से उन्हें मारपीट की आशंका हुई। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने मारपीट कर गला घोंटकर हत्या की है। पति फरार, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद से मृतका का पति अबोध सिंह फरार बताया जा रहा है, जिससे संदेह और गहरा गया है। पिता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित मसमोहना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय मनीषा सिंह के रूप में हुई है। उसके पति का नाम अबोध सिंह है। ससुराल पक्ष जहां इसे आत्महत्या बता रहा है। वहीं मायके वालों ने इस पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पिता का आरोप- मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या गिरिडीह जिले के बिरनी के रहने वाले मृतका के पिता चंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में अपनी बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से मसमोहना निवासी अबोध सिंह के साथ कराई थी। शादी के बाद शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले एक वर्ष से दामाद और उसके परिजनों के साथ मनीषा का विवाद चल रहा था। पिता के अनुसार, 16 और 17 मार्च को मनीषा ने कई बार फोन कर अपने साथ हो रहे विवाद की जानकारी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे मौत की सूचना पर बेटी के ससुराल पहुंचे तो स्थिति संदेहास्पद लगी। जिस कमरे में फांसी लगाने की बात कही जा रही थी, वहां न तो कोई रस्सी मिली और न ही पंखे या गले पर फांसी के निशान थे। घर के बरामदे में टूटी चूड़ियां मिलने से उन्हें मारपीट की आशंका हुई। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने मारपीट कर गला घोंटकर हत्या की है। पति फरार, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद से मृतका का पति अबोध सिंह फरार बताया जा रहा है, जिससे संदेह और गहरा गया है। पिता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *