अलवर शहर के शिवाजी पार्क निवासी मोटर पार्ट्स व्यापारी महेंद्र कुमार जैन की काम वाली बाई ट्रांसपोर्ट नगर निवासी सरोज सैनी ने तेजाब पी लिया। अब जिला अस्पताल में भर्ती है। दो दिन पहले महेंद्र जैन ने उस पर घर से 9 तोला सोना चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने थाने बुलाकर महिला से पूछताछ भी की थी। जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया। अब उसकी हालत गंभीर है। अस्पताल में भर्ती महिला ने महेंद्र जैन व शिवाजी पार्क थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महेंद्र जैन पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पर जबर्दस्ती चोरी की वारदात कबूलने का आरोप जड़ा है। हालांकि यह जांच का विषय है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं। महिला के पति की मौत हो चुकी है। ये मुकदमा दर्ज कराया था महेंद्र जैन ने शिवाजी पार्क निवासी व्यापारी महेंद्र कुमार जैन ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि सरोज सैनी नाम की महिला पिछले 8 सालों से उनके घर में साफ-सफाई का काम कर रही थी। पिता की तबीयत खराब रहने के कारण वे अक्सर 5 से 7 दिनों के लिए अस्पताल चले जाते थे। उनकी गैरमौजूदगी में भी महिला घर का काम करती रही। दिवाली पूजन के बाद उन्होंने घर के लॉकर में कुछ जेवर रखे थे। हाल ही में जब शादी में जाने के लिए उन्होंने लॉकर खोला तो जेवर गायब थे। महेंद्र जैन ने कहा चोरी करना कूबला महेंद्र जैन ने कहा कि काम वाली महिला सरोज सैनी को उनके घर में लॉकर की चाबी के बारे में भी पता था। उसने रेक से तीन अंगूठी और लॉकर से झुमकी चोरी की थी। इसके अलावा, लगभग 250 ग्राम चांदी के जेवर भी गायब हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि अभी चोरी करना नहीं कबूला है। इस मामले में जांच कर रहे हैं। अलवर में मोटर पार्ट्स व्यापारी के घर चोरी:नौकरानी 9 तोला सोना लेकर फरार, 60-फुट रोड पर बेचा; पुलिस ने पकड़ा


