Neena Gupta: फिल्मी दुनिया की फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी 66 साल की उम्र में भी एक्टिव और सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘वध 2’ को लेकर उन्होंने एक बार फिर से अपने एक्टिंग की अमिट छाप छोड़ी है, लेकिन बता दें कि सिर्फ उनकी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं, उनकी प्राइवेट लाइफ भी काफी प्रेरणादायक है।
नीना गुप्ता की संघर्ष,जज्बे, हिम्मत और अकेलेपन की कहानी
एक्ट्रेस नीना गुप्ता की संघर्ष उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के जन्म के समय से जुड़ा है, जिसमें ये कहानी है जज्बे, हिम्मत और अकेलेपन की है। बता दें, 1989 में अनमैरिड होते हुए भी नीना ने अपने बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया था। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के पिता वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेट दिग्गज विवियन रिचर्ड्स हैं।
नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा ‘सच कहूं तो’ में अपने दर्द को किया कि जब मसाबा इस दुनिया में आने वाली थी, उनकी आर्थिक स्थिति बहुत बेकार थी और बैंक खाते में डिलीवरी के समय सिर्फ 2,000 रुपये थे, जो सिर्फ नॉर्मल डिलीवरी के लिए पर्याप्त थे लेकिन सी-सेक्शन के खर्च के लिए बहुत कम थे और उस समय दिल्ली में सी-सेक्शन की सर्जरी करीब 10,000 रुपये की पड़ती थी, लेकिन सौभाग्य से, डिलीवरी से कुछ दिन पहले उन्हें 9,000 रुपये का रीइंबर्समेंट मिला और कुल मिलाकर उनके पास 12,000 रुपये जमा हो गए थे।
खर्च को लेकर नाराजगी जताई और पैसे वसूलने की साजिश कहा
जब नीना ये सारी बाते अपने पति को बताई तो, उनके पति ने इस खर्च को लेकर नाराजगी जताई और इसे पैसे वसूलने की साजिश बताया, लेकिन नीना का हौसला बिल्कुल भी नहीं टूटा था। इसके बाद डॉक्टर ने भी बताया कि डिलीवरी सी-सेक्शन से ही संभव है। उनकी साहस और उम्मीद ने उन्हें इस चुनौती से पार पाने में मदद की।
इतना ही नहीं, फिर 2021 में मसाबा गुप्ता ने भी इस कहानी को शेयर करते हुए लिखा कि उनकी मां ने जीवन की कठिनाइयों का सामना करके उन्हें इस दुनिया में लाया और अपनी बेटी को अकेले पाला है। बता दें, मसाबा एक फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस हैं। अपनी बेटी को अकेले पालने का नीना गुप्ता के इस फैसले ने उस दौरान काफी चर्चा बटोरीं थीं। साथ ही, एक्ट्रेस ने साल 2008 में दिल्ली स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की और हाल ही में नीना संजय मिश्रा के साथ फिल्म ‘वध 2’ में नजर आईं थीं।


