जयपुर में चाची-भाभी और दादी की उम्र की महिलाएं करती थी ‘कांड’, UP-MP की 7 औरतें गिरफ्तार

जयपुर में चाची-भाभी और दादी की उम्र की महिलाएं करती थी ‘कांड’, UP-MP की 7 औरतें गिरफ्तार

Female Chain Snatching Gang: राजधानी जयपुर में धार्मिक आयोजनों और कलश यात्राओं में महिलाओं को निशाना बनाने वाली अंतरराज्यीय महिला गैंग का मानसरोवर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के लॉकेट और टूटी हुई चेन बरामद की है।

बता दें कि यह गैंग पूर्व में दौसा जिले के सलेमपुर में आयोजित रामकथा के दौरान भी वारदात को अंजाम दे चुकी है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नीलम उर्फ नितिका, विधा उर्फ शकुंतला, रानी उर्फ बछिला, बिजली, निशा, चित्रा और संजोता शामिल हैं।

आरोपी महिलाएं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी, आगरा और मध्यप्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं। इनके खिलाफ राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी चोरी और स्नैचिंग के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि 15 सितंबर को केएल सैनी स्टेडियम से निकली कलश यात्रा में चेन तोड़ने वाली यह गैंग पुनः मानसरोवर क्षेत्र में सक्रिय है और वीटी रोड पर होने वाली कथा में वारदात की फिराक में है। इस पर मानसरोवर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर सातों को दबोच लिया।

भीड़ का उठाती थीं फायदा

गिरफ्तार महिलाएं धार्मिक कार्यक्रमों और कलश यात्राओं में उमड़ने वाली भीड़ का फायदा उठाती थीं। ये श्रद्धालु बनकर महिलाओं के बीच शामिल हो जाती थीं और मौका पाकर गले से चेन या मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो जाती थीं। पुलिस अब इनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *