Patrika Impact News: पत्रिका ने उठाए मुद्दे तो प्रशासन की खुली नींद…शुरू की कार्रवाई, पढ़ें खबर का प्रशासन पर इम्पैक्ट

Patrika Impact News: पत्रिका ने उठाए मुद्दे तो प्रशासन की खुली नींद…शुरू की कार्रवाई, पढ़ें खबर का प्रशासन पर इम्पैक्ट

Rajasthan Patrika Impact News: राजस्थान पत्रिका ने हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन और व्यवस्था का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया है। अवैध खनन, बिना स्वीकृति बने भवन, निर्माण कार्यों में गड़बड़ियां जैसे मामलों को पत्रिका ने सामने रखा।

खबरों के प्रकाशित होते ही प्रशासन ने संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू हुई। कहीं अवैध खनन पर शिकंजा कसा गया तो कहीं अवैध भवनों पर नोटिस जारी हुए और जांच के आदेश दिए गए। यह बताता है कि जब मुद्दे मजबूती से उठते हैं तो व्यवस्था को कार्रवाई करनी ही पड़ती है।

21.02.2026: कार्रवाई- खनन माफिया पर कसा शिकंजा

अभियानः पत्रिका ने अवैध रूप से किए जा रहे खनन को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित कीं।

अलवर- राजस्थान पत्रिका में खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। अवैध खनन में प्रयुक्त 15 डंपर, 14 ट्रैक्टर और एक बुलडोजर जब्त किया गया। कई गिरफ्तारियां भी हुईं।

13.02.2026: दिए गए नोटिस, एक महीने में मांगा जवाब, चार भवनों को किया सीज

कोटा- शहर में अवैध भवनों को लेकर राजस्थान पत्रिका ने खबरें प्रकाशित कीं, जिसके बाद कोटा विकास प्राधिकरण ने बिना स्वीकृति बनाई गई बहुमंजिला इमारतों का सर्वे किया और 91 इमारतों को नोटिस दिए गए। चार भवनों को सीज किया गया।

20.02.2026: एक्शन में प्रशासन, जांच के घेरे में न्यास और डिस्कॉम, सर्वे भी होगा

भीलवाड़ा- भूमिगत बिजली लाइन बिछाने में हुए गड़बड़झाले को लेकर पत्रिका ने खबर प्रकाशित की, जिसके बाद जिला कलक्टर के निर्देश पर अजमेर विद्युत वितरण निगम ने प्रशासनिक जांच शुरू कर दी। वहीं, मांडल विधायक ने भी माना कि काम में खामियां रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *