गयाजी में 3 दुकानों में लगी आग:पास में खड़ी ई-रिक्शा भी जलकर राख, शॉर्ट-सर्किट की जताई जा रही आशंका

गयाजी में 3 दुकानों में लगी आग:पास में खड़ी ई-रिक्शा भी जलकर राख, शॉर्ट-सर्किट की जताई जा रही आशंका

गयाजी में मंगलवार की देर रात 3 दुकानों में आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान जल गया। आग कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। पास में खड़ी एक ई-रिक्शा भी जल गई। बताया जा रहा है कि सभी दुकानदार गरीब परिवार से हैं। दुकान उनके रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग को बुझाने में महिलाएं भी आगे आईं। ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दी। घटना मोहड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवतर बाजार की है। दुकानदारों ने की मुआवजे की मांग जिनकी दुकानें जली है, उनमें पचू कुमार, शंकर यादव और अजय कुमार शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हालांकि तब तक आग की चपेट में आने से दुकान के अंदर रखे सभी सामान नष्ट हो चुके थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट-सर्किट या किसी लापरवाही के कारण आग लगी हो सकती है। प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की है। गयाजी में मंगलवार की देर रात 3 दुकानों में आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान जल गया। आग कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। पास में खड़ी एक ई-रिक्शा भी जल गई। बताया जा रहा है कि सभी दुकानदार गरीब परिवार से हैं। दुकान उनके रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग को बुझाने में महिलाएं भी आगे आईं। ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दी। घटना मोहड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवतर बाजार की है। दुकानदारों ने की मुआवजे की मांग जिनकी दुकानें जली है, उनमें पचू कुमार, शंकर यादव और अजय कुमार शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हालांकि तब तक आग की चपेट में आने से दुकान के अंदर रखे सभी सामान नष्ट हो चुके थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट-सर्किट या किसी लापरवाही के कारण आग लगी हो सकती है। प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *