नर्मदापुरम में ट्रेन की चपेट में आई बच्ची:8 साल की युविका तमिलनाडु एक्सप्रेस से टकराकर प्लेटफॉर्म के बीच फंसी; हालत नाजुक

नर्मदापुरम में ट्रेन की चपेट में आई बच्ची:8 साल की युविका तमिलनाडु एक्सप्रेस से टकराकर प्लेटफॉर्म के बीच फंसी; हालत नाजुक

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मंगलवार रात करीब 8 बजे 8 साल की एक बच्ची तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आ गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है और जीआरपी मामले की जांच कर रही है। मंगलवार रात करीब 8 बजे बच्ची और उसकी मां प्लेटफॉर्म पर घूम रही थीं। उसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक से गुजर रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के इंजन से टकराकर बच्ची सीधे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा फंसी। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण वह कुछ दूर जाकर रुक गई। इसके बाद आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ और अन्य यात्रियों ने बच्ची को लहूलुहान हालत में ट्रैक से उठाया और तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डेढ़ घंटे पहले से प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी मां-बेटी घायल बच्ची का नाम युविका राजपूत (8) है, जो अपनी मां अंजू सिंह राजपूत के साथ स्टेशन आई थी। अंजू पिंक एवेन्यू मालाखेड़ी में रहती हैं और कृषि विभाग में क्लर्क हैं। करीब 8 साल पहले एक एक्सीडेंट में पति की मौत के बाद अंजू को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। जीआरपी के अनुसार, प्लेटफॉर्म के सीसीटीवी फुटेज में महिला और बच्ची घटना से करीब एक-डेढ़ घंटे पहले से वहां मौजूद दिख रही हैं। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे घटना प्लेटफॉर्म नंबर एक के इटारसी एंड की है, जहां गिट्टी और प्लेटफॉर्म पर बच्ची का खून चिपका हुआ है। जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने अस्पताल में मौजूद बच्ची की मां अंजू राजपूत के बयान दर्ज किए हैं। प्लेटफॉर्म पर लगे कैमरे का अगला हिस्सा दूसरी तरफ होने से घटना कैमरे में कैद नहीं हो पाई है। हालांकि, जीआरपी की टीम स्टेशन के अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर घटना की सच्चाई जानने का प्रयास कर रही है। वेंटिलेटर पर है घायल बच्ची जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया, “8 साल की बच्ची युविका राजपूत और मां अंजू सिंह राजपूत है। जो प्लेटफार्म पर आई थी।” उन्होंने कहा, “बच्ची तमिलनाडु एक्सप्रेस से कैसे टकराई। इसकी बारीकी से जांच कर रहे है। उसकी मां के बयान लिए गए, सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रहे है।” आईसीयू प्रभारी डॉक्टर संदीप साहू ने बताया, “बच्ची के सिर, कमर और कंधे पर गहरी चोटें है। उसका काफी खून बह गया, ब्लडप्रेशर भी कम है।” डॉक्टर साहू ने कहा, “उसे वेंटीलेटर पर रखा है। पेशेंट की हालत काफी गंभीर है।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *