पूर्णिया में सड़क हादसे में बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। मिस्त्री को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, पर जान नहीं बची। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग रहा था, पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की गई। मृतक की पहचान अररिया जिला निवासी माजिद आलम (40) के रूप में हुई है। माजिद ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी और उसके पांच बच्चे अररिया में रहते हैं। वहीं, दो साल पहले उन्होंने रौटा की एक महिला से प्रेम विवाह किया था और तब से वे ससुराल सीसाबाड़ी में ही रहकर अपना गैराज चला रहा था। घटना बायसी थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी के पास की है। दुकान का सामान खरीदने गया था घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि माजिद पिछले 2 सालों से ससुराल में रहकर बाइक गैराज चलाता था। मंगलवार दोपहर वो अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने पूर्णिया आया था। देर शाम जब वो सामान लेकर बाइक से वापस लौट रहा था, तभी बायसी के बांसबाड़ी के पास हादसा हो गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बायसी लाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के क्रम में माजिद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत ने दो परिवारों को सदमे में डाल दिया है।
आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी घटना की सूचना मिलते ही बायसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में सड़क हादसे में बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। मिस्त्री को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, पर जान नहीं बची। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग रहा था, पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की गई। मृतक की पहचान अररिया जिला निवासी माजिद आलम (40) के रूप में हुई है। माजिद ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी और उसके पांच बच्चे अररिया में रहते हैं। वहीं, दो साल पहले उन्होंने रौटा की एक महिला से प्रेम विवाह किया था और तब से वे ससुराल सीसाबाड़ी में ही रहकर अपना गैराज चला रहा था। घटना बायसी थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी के पास की है। दुकान का सामान खरीदने गया था घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि माजिद पिछले 2 सालों से ससुराल में रहकर बाइक गैराज चलाता था। मंगलवार दोपहर वो अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने पूर्णिया आया था। देर शाम जब वो सामान लेकर बाइक से वापस लौट रहा था, तभी बायसी के बांसबाड़ी के पास हादसा हो गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बायसी लाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के क्रम में माजिद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत ने दो परिवारों को सदमे में डाल दिया है।
आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी घटना की सूचना मिलते ही बायसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


