UP Rain: नवरात्रि में फिर पलटेगा मौसम, इन जिलों में 19, 20 को तेज हवाओं के साथ बारिश बिजली गिरने का अलर्ट

UP Rain: नवरात्रि में फिर पलटेगा मौसम, इन जिलों में 19, 20 को तेज हवाओं के साथ बारिश बिजली गिरने का अलर्ट

UP Rains: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर पूरे राज्य में दिखाई देगा। तेज हवाएं, बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू होगा। कई जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

UP Rains: मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मार्च से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में इसका असर दिखाई देगा। यहां तेज हवाएं चलेंगी। बादल गरजेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 मार्च तक यह बदलाव पूर्वी जिलों में भी पहुंच जाएगा।

बारिश- बिजली के साथ 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं

19 मार्च को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ सहित करीब 18 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी

जिन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल शामिल हैं। वहीं जिन इलाकों में बिजली गिरने और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं शामिल हैं।

बारिश के बाद तापमान 5 से 7 डिग्री तक गिरने की संभावना, अभी कुछ दिनों तक नहीं सताएगी गर्मी

तापमान की बात करें तो हाल ही में प्रदेश के कई जिलों में गर्मी बढ़ी है। बांदा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी और प्रयागराज में भी तापमान 37 डिग्री से ऊपर रहा। हालांकि मौसम बदलने के बाद तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *