बलविंदर सिंह काहलवां एसजीपीसी के नए सचिव

अमृतसर | एसजीपीसी में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अब बलविंदर सिंह काहलवां को कमेटी का नया सचिव नियुक्त किया गया है। काहलवां पहले धर्म प्रचार कमेटी के सचिव थे। अब वह दोनों जिम्मेदारियां संभालेंगे। यह नियुक्ति पूर्व सचिव प्रताप सिंह के निलंबन के बाद हुई है। उनके निलंबन के बाद गुरिंदर सिंह मथरेवाल को अतिरिक्त सचिव का कार्यभार सौंपा गया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है। बलविंदर सिंह काहलवां 1994 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *