भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर में प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है। श्री राम उत्सव कमेटी मिलरगंज द्वारा इस वर्ष 23 मार्च को 35वीं विशाल शोभा-यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में कमेटी के उप-चेयरमैन डॉ. निर्मल नय्यर और महासचिव मनोज तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान को औपचारिक निमंत्रण पत्र और श्री राम जी का स्वरूप भेंट किया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए रजनीश धीमान ने कहा कि रामभक्तों का यह अटूट जोश हमारी गहरी सांस्कृतिक जड़ों का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के आयोजनों का वास्तविक उद्देश्य जाति-पाति के भेदभाव को मिटाकर पूरे समाज को एकता और आपसी भाईचारे के सूत्र में पिरोना है। बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस दौरान डॉ. कनिका जिंदल, पूर्व पार्षद सरदार गुरदीप सिंह नीटू, डॉ. सतीश कुमार, हरप्रीत सिंह मोनू और अन्य उपस्थित रहे।


