बोचहां में पुलिस ने 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार:चार वारंटी और एक फरार अभियुक्त न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बोचहां में पुलिस ने 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार:चार वारंटी और एक फरार अभियुक्त न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने वारंटी और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में पुलिस ने चार वारंटी और एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में कर्णपुर दक्षिणी के लक्ष्मण सहनी और बैजनाथ सहनी, कर्णपुर उत्तरी के राम बाबू राय और मोर चौमुख के मंतोष कुमार शामिल हैं। वहीं, बोरबारा गांव से बोचहां थाना कांड संख्या 265/25 के एक अभियुक्त पप्पू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी को उनके घरों पर छापेमारी कर पकड़ा। पप्पू कुमार की गिरफ्तारी बोचहाँ थाना कांड संख्या 265/25 से संबंधित है। इस मामले में पीड़िता गीता देवी ने पप्पू कुमार सहित अन्य पर पूर्व से दर्ज एफआईआर में सुलह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने डेरा पर मवेशियों को चारा खिला रही थी, तभी गिरफ्तार आरोपी पप्पू कुमार सहित अन्य ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने जान से मारने की नीयत से बेरहमी से मारपीट की और तेज हथियार से वार कर पीड़िता के सिर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। डायल 112 की पुलिस टीम ने लगभग साढ़े चार माह पूर्व पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि चार वारंटी और दर्ज कांड के अभियुक्त पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने वारंटी और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में पुलिस ने चार वारंटी और एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में कर्णपुर दक्षिणी के लक्ष्मण सहनी और बैजनाथ सहनी, कर्णपुर उत्तरी के राम बाबू राय और मोर चौमुख के मंतोष कुमार शामिल हैं। वहीं, बोरबारा गांव से बोचहां थाना कांड संख्या 265/25 के एक अभियुक्त पप्पू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी को उनके घरों पर छापेमारी कर पकड़ा। पप्पू कुमार की गिरफ्तारी बोचहाँ थाना कांड संख्या 265/25 से संबंधित है। इस मामले में पीड़िता गीता देवी ने पप्पू कुमार सहित अन्य पर पूर्व से दर्ज एफआईआर में सुलह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने डेरा पर मवेशियों को चारा खिला रही थी, तभी गिरफ्तार आरोपी पप्पू कुमार सहित अन्य ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने जान से मारने की नीयत से बेरहमी से मारपीट की और तेज हथियार से वार कर पीड़िता के सिर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। डायल 112 की पुलिस टीम ने लगभग साढ़े चार माह पूर्व पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि चार वारंटी और दर्ज कांड के अभियुक्त पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *