टेनिस बॉल क्रिकेट का आगाज, खिलाड़ी दिखा रहे खेल कौशल

टेनिस बॉल क्रिकेट का आगाज, खिलाड़ी दिखा रहे खेल कौशल

करौली. पंच गौरव के तहत एक जिला-एक खेल अन्तर्गत मंगलवार से माथुर स्टेडियम में जिला स्तरीय दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में पिछले दिनों ब्लॉक स्तर पर विजेता रही टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हालांकि जिला स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम महज औपचारिक ही नजर आया। स्टेडियम के बैड​मिंटन हॉल में जब उद्घाटन चल रहा था, उसी दौरान मैदान पर हिण्डौन और नादौती टीमों के बीच मैच भी चल रहा था। इससे सभी खिलाड़ी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल ही नहीं हो सके। इस पर जिला खेल अधिकारी ने बताया कि बच्चों की वार्षिक परीक्षा है, ऐसे में मैच कराना पड़ा। इधर उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दर्शनङ्क्षसह गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल ने की। सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक मुकेश कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर विधायक दर्शन ङ्क्षसह ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में एक जिला एक खेल का आयोजन कराया जा रहा है। इससे जिले के खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। एडीएम हेमराज परिडवाल ने कहा की प्रतिदिन खेल खेलने से खिलाड़ी तनाव रहित रहता हैं । हमें प्रतिदिन योग ,व्यायाम करना चाहिए, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। सांख्यिकी विभाग उपनिदेशक मुकेश ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्रपट के आगे दीप प्रज्जवलन कर व शपथ व उद्घाटन घोषणा के साथ शुभारंभ किया। जिला खेल अधिकारी रमेश गुप्ता ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन व्याख्याता अमित शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा खेल प्रभारी मुकेश शर्मा, शारीरिक शिक्षक उमेर मीना, वेदरत्न जैमनी, महेंद्र गौतम, फजले मोहम्मद, राजेश गौतम, रङ्क्षवद्र ङ्क्षसह चौहान, प्रियकांत बेनीवाल, हरीश पाठक, देशराज बेनीवाल, राम हरि गुर्जर, जुगल शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
पहले दिन इन टीमों के बीच हुए मैच
मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिवसीय प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के कुल 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन महिला वर्ग में ब्लॉक नादौती व ब्लॉक मंडरायल के मध्य आयोजित हुआ। इसमें मंडरायल ने निर्धारित ओवर में 4 विकेट खोकर महज 12 रन का स्कोर बनाया। जवाब में उतरी नादौती ने बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसी तरह दूसरे मैच में करौली ने ङ्क्षहडौन को हराया। पुरुष वर्ग में सपोटरा ब्लॉक ने मंडरायल ब्लॉक को, नादौती ब्लॉक ने ङ्क्षहडौन ब्लॉक को, करौली ब्लॉक ने मासलपुर ब्लॉक को हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *