सहरसा में अतिक्रमण पर बुलडोजर चला:सुपर मार्केट से थाना चौक तक अवैध दुकान-मकान हटाए, नोटिस के बाद भी नहीं हटाया था कब्जा

सहरसा में अतिक्रमण पर बुलडोजर चला:सुपर मार्केट से थाना चौक तक अवैध दुकान-मकान हटाए, नोटिस के बाद भी नहीं हटाया था कब्जा

सहरसा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सुपर मार्केट से थाना चौक के समीप में सरकारी भूमि और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इस अभियान का नेतृत्व राजस्व अधिकारी अमन राज ने किया, जिनकी देखरेख में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रशासन की टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई थी और पहले से चिन्हित अतिक्रमण स्थलों पर कार्रवाई शुरू की गई। जेसीबी मशीनों की सहायता से दर्जनों अवैध मकानों, दुकानों और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। यह सुनिश्चित किया गया कि पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ी 3 तस्वीरें… सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा था
राजस्व अधिकारी अमन राज ने बताया कि यह अभियान जिलाधिकारी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क और सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा था, जिससे आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही थी। अमन राज ने आगे बताया कि कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाना पड़ा। प्रशासन की प्राथमिकता सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी
अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा था, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। ऐसे में यह कार्रवाई आवश्यक हो गई थी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि किसी ने सरकारी भूमि या सड़क पर अवैध कब्जा किया, तो उसके खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में सुव्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके। सहरसा में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सुपर मार्केट से थाना चौक के समीप में सरकारी भूमि और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इस अभियान का नेतृत्व राजस्व अधिकारी अमन राज ने किया, जिनकी देखरेख में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रशासन की टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई थी और पहले से चिन्हित अतिक्रमण स्थलों पर कार्रवाई शुरू की गई। जेसीबी मशीनों की सहायता से दर्जनों अवैध मकानों, दुकानों और अस्थायी ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। यह सुनिश्चित किया गया कि पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ी 3 तस्वीरें… सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा था
राजस्व अधिकारी अमन राज ने बताया कि यह अभियान जिलाधिकारी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के निर्देश पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क और सरकारी जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा था, जिससे आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही थी। अमन राज ने आगे बताया कि कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाना पड़ा। प्रशासन की प्राथमिकता सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी
अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा था, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। ऐसे में यह कार्रवाई आवश्यक हो गई थी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि किसी ने सरकारी भूमि या सड़क पर अवैध कब्जा किया, तो उसके खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में सुव्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *