कपड़ा चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार:धमतरी के मोती वस्त्रालय से लाखों का माल मध्य प्रदेश से बरामद

कपड़ा चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार:धमतरी के मोती वस्त्रालय से लाखों का माल मध्य प्रदेश से बरामद

धमतरी में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय कपड़ा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मोती वस्त्रालय से लाखों रुपये के कपड़े चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया गया है। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर उठाकर लगभग 1 लाख 37 हजार रुपये मूल्य के कपड़े, साड़ियां, बैग और कुछ नकदी चुरा लिए थे। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के नवागांव की है।
सीसीटी की जांच से पकडे गए चोर
पुलिस ने चोरी के बाद मामले की जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साइबर टीम ने एक संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो पिकअप (RJ 20 GC0653) की पहचान की।
इसके बाद मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा गया, जिसमें तीन आरोपी सवार थे। पूछताछ में आरोपियों ने छत्तीसगढ़ में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के कोटा जिले के बाछीहेरा निवासी विकम बागड़ी (20), बारां जिले के अंता निवासी बबलू बागड़ी (20) और बारां जिले के तलवाड़ा निवासी रोहित बागड़ी (19) के रूप में हुई है। चोर रेकी करते थे फिर चोरी
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी से पहले दुकान की रेकी की थी। रात में लोहे के सब्बल और लकड़ी के कुंदे की मदद से शटर उठाकर दुकान में घुस कर चोरी को अंजाम दिया। चोरी का सामान प्लास्टिक की बोरियों में भरकर वे पिकअप वाहन से मध्य प्रदेश भाग गए थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *