कानपुर में 22 मार्च को राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड (पराग डेयरी के पास) में होगा। इसमें उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समागम सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी की छत्रछाया में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिए जाएंगे। आयोजकों के मुताबिक समागम का उद्देश्य प्रेम, एकता और विश्वबंधुत्व का संदेश देना है। 20-21 मार्च को यूथ सिम्पोजियम समागम से पहले 20 और 21 मार्च को ‘निरंकारी यूथ सिम्पोजियम’ आयोजित किया जाएगा। ‘द सिक्स एलीमेंट्स’ विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में युवाओं को नाटक, भक्ति गीत, पैनल चर्चा और संवाद के जरिए जागरूक किया जाएगा। प्रदेश भर से युवा इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लंगर, चिकित्सा और पार्किंग की व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समागम स्थल पर लंगर, पेयजल, चिकित्सा सेवा और पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग मिल रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर सत्संग का लाभ उठाएं।


