विजयपुर में युवक से मारपीट करने पर आरक्षक निलंबित:वीडियो सामने पर एसपी ने की कार्रवाई; SDOP को दिए जांच के निर्देश

विजयपुर में युवक से मारपीट करने पर आरक्षक निलंबित:वीडियो सामने पर एसपी ने की कार्रवाई; SDOP को दिए जांच के निर्देश

श्योपुर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने अनुशासनहीनता और पुलिस आचरण के विपरीत कार्य करने पर आरक्षक रामकेश रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई है, जिसमें आरक्षक ड्यूटी के दौरान एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा था। एफआरवी ड्यूटी के दौरान की थी मारपीट विजयपुर थाने में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 267 रामकेश रावत सोमवार को एफआरवी (FRV) वाहन पर ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसका एक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ और उसने सार्वजनिक रूप से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे, जिसे विभाग ने बेहद गंभीरता से लिया। निलंबन के साथ रक्षित केंद्र भेजा एसपी ने मंगलवार को आदेश जारी कर आरक्षक को निलंबित करते हुए उसका मुख्यालय रक्षित केंद्र श्योपुर निर्धारित किया है। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में आरक्षक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। उसे केवल नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता ही देय होगा। सात दिन में मांगी गई जांच रिपोर्ट इस मामले की विधिवत प्राथमिक जांच के निर्देश विजयपुर SDOP को दिए गए हैं। उन्हें 7 दिनों में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा, जिसके आधार पर आगे की दंडात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *