फाजिल्का में बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराई:अचानक सामने आया बेहसहारा पशु, बचाने की कोशिश में हादसा, ड्राइवर के सिर में लगा कांच

फाजिल्का में बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराई:अचानक सामने आया बेहसहारा पशु, बचाने की कोशिश में हादसा, ड्राइवर के सिर में लगा कांच

फाजिल्का के बॉर्डर रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल के नजदीक एक सड़क हादसा हुआ है। एक कार ड्राइवर कोर्ट परिसर से गांव पतरेवाला जा रहा था। जब वह सरकारी अस्पताल के नजदीक पहुंचा तो अचानक बेसहारा पशु आने के चलते कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते ही कार में सवार ड्राइवर के सिर में चोट लगी है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल के पारिवारिक सदस्य अर्शवीर सिंह ने बताया कि उसकी बुआ का लड़का जसप्रीत सिंह जाखड़ किसी मामले में फाजिल्का के कोर्ट परिसर में आया हुआ था । वह कोर्ट परिसर से गाड़ी पर सवार होकर निकला। सरकारी अस्पताल के नजदीक अचानक कार के आगे बेसहारा पशु आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। कार का टायर फटा टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का टायर फट गया और गाड़ी का शीशा टूट कर उसके सिर में लगा, जिससे वह घायल हो गया। घायल को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *