घरेलू सिलेंडरों से कमर्शियल में गैस भरते आरोपी पकड़ा:मौके से आठ सिलेंडर बरामद; फूड एंड सप्लाई विभाग और पुलिस की कार्रवाई

घरेलू सिलेंडरों से कमर्शियल में गैस भरते आरोपी पकड़ा:मौके से आठ सिलेंडर बरामद; फूड एंड सप्लाई विभाग और पुलिस की कार्रवाई

फरीदाबाद के पर्वतीय चौकी क्षेत्र स्थित बढ़ाना चौक में एक किराए के मकान में घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर कमर्शियल सिलेंडरों में भरने का अवैध कारोबार चल रहा था। फूड एंड सप्लाई विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस अवैध काम का भंडाफोड़ हुआ। टीम ने आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, डबुआ निवासी रामफल अलग-अलग गैस एजेंसियों से घरेलू (डोमेस्टिक) सिलेंडर खरीदकर लाता था और उन्हें इकट्ठा कर स्टॉक करता था। इसके बाद वह मशीनों की सहायता से इन सिलेंडरों से गैस निकालकर बड़े कमर्शियल सिलेंडरों में भरता था। इस तरह भरे गए सिलेंडरों को वह बाजार में होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को महंगे दामों पर बेच देता था। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों को इस गतिविधि पर आज संदेह हुआ, जिसके बाद किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रामफल को घरेलू सिलेंडर से कमर्शियल सिलेंडर में गैस रिफिल करते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मौके से 7 घरेलू सिलेंडर, 1 कमर्शियल सिलेंडर, गैस ट्रांसफर करने की मशीन और एक वेट मशीन बरामद की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *