CG Weather: छत्तीसगढ़.उड़ीसा सीमा पर स्थित कनफाड गांव में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और लगभग एक घंटे तक तेज ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि इतनी जोरदार थी कि लोग घर से बाहर निकलने तक नहीं पाए और जो पहले से बाहर थे, उन्हें भी सुरक्षित घर पहुंचने का समय नहीं मिल सका। ओलों की बारिश ने खेतों में लगी सब्जी और बाड़ी की फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।
इस समय खेतों में विभिन्न प्रकार की सब्जियां तैयार हो रही थीं, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने कई किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलों की मार से कई पौधे टूट गए और कई जगह फसलें जमीन पर बिछ गईं। महुआ संग्रहण पर भी पड़ेगा असर: वनांचल क्षेत्र में यह महुआ के संग्रहण का स्वर्णिम समय है। ऐसे में ओलावृष्टि और बारिश से आने वाले दिनों में महुआ संग्रहण पर इसका खासा असर देखने को मिलेगा। तेज बारिश और ओलों ने खेतों में खड़ी सब्जियों के अलावा बाड़ी की फसलें भी प्रभावित कर दी।
अफरा-तफरी का माहौल
ओलावृष्टि थमने के बाद भी आसमान से लगातार तेज बारिश होती रही, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर के लिए पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस बारिश से मौसम में थोड़ी नरमी महसूस हुई, लेकिन किसानों के लिए यह राहत से कहीं ज्यादा नुकसान का कारण बन गई। अचानक हुई इस बारिश से मौसम में जरूर थोड़ी नरमी महसूस की गई, लेकिन किसानों के लिए यह राहत से ज्यादा नुकसान का कारण बन गई।
धमतरी में भी ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश
धमतरी में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई है। जिले के रुद्री, धमतरी शहर समेत अन्य जगहों में करीब 10 मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ गई। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बता दें कि मौसम विभाग ने 16 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे। वहीं आज तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। 20 मार्च तक प्रदेश के अन्य जगहों में भी बारिश के आसार है।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। IMD के अनुसार, मौसम का मिलाजु


