आरा शहर में शिक्षा और आधुनिक तकनीक के संगम का एक नया अध्याय जुड़ गया है। जिला स्कूल के पीछे पुरानी पोस्ट ऑफिस के पास ‘A3 इंटरनेशनल डिजिटल लाइब्रेरी’ का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर न्यायिक, प्रशासनिक, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य मौजूद रहे। उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भोजपुर के चतुर्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोरंजन कुमार झा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों को मिलेगी सुविधा सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी आज के समय में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। ऐसे संस्थान छात्रों को आधुनिक तकनीक, ई-लर्निंग संसाधनों और बेहतर अध्ययन वातावरण से जोड़ते हैं, जिससे उनकी तैयारी अधिक प्रभावी बनती है। वहीं, न्यायाधीश मनोरंजन कुमार झा ने शिक्षा को समाज के विकास की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री और सुविधाएं मिलेंगी, जो उनके भविष्य को संवारने में सहायक होगी। लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से लैस मुख्य अतिथि पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरेंद्र पति त्रिपाठी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। यह लाइब्रेरी युवाओं को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल प्रदान करेगी। लाइब्रेरी के संचालक सह अधिवक्ता अमरेंद्र चौबे ने बताया कि मुख्य उद्देश्य छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को शांत, सुरक्षित और तकनीकी रूप से सुसज्जित अध्ययन स्थल उपलब्ध कराना है। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, इस डिजिटल लाइब्रेरी के शुरू होने से आरा और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे। आरा शहर में शिक्षा और आधुनिक तकनीक के संगम का एक नया अध्याय जुड़ गया है। जिला स्कूल के पीछे पुरानी पोस्ट ऑफिस के पास ‘A3 इंटरनेशनल डिजिटल लाइब्रेरी’ का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर न्यायिक, प्रशासनिक, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य मौजूद रहे। उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, भोजपुर के चतुर्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोरंजन कुमार झा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों को मिलेगी सुविधा सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी आज के समय में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। ऐसे संस्थान छात्रों को आधुनिक तकनीक, ई-लर्निंग संसाधनों और बेहतर अध्ययन वातावरण से जोड़ते हैं, जिससे उनकी तैयारी अधिक प्रभावी बनती है। वहीं, न्यायाधीश मनोरंजन कुमार झा ने शिक्षा को समाज के विकास की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री और सुविधाएं मिलेंगी, जो उनके भविष्य को संवारने में सहायक होगी। लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से लैस मुख्य अतिथि पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरेंद्र पति त्रिपाठी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता बेहद जरूरी है। यह लाइब्रेरी युवाओं को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल प्रदान करेगी। लाइब्रेरी के संचालक सह अधिवक्ता अमरेंद्र चौबे ने बताया कि मुख्य उद्देश्य छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को शांत, सुरक्षित और तकनीकी रूप से सुसज्जित अध्ययन स्थल उपलब्ध कराना है। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, इस डिजिटल लाइब्रेरी के शुरू होने से आरा और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे।


