कोडरमा में वृद्ध महिला का शव रेललाइन के किनारे बरामद:पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकली थी, ट्रेन की चपेट में आने से हादसे की आशंका

कोडरमा में वृद्ध महिला का शव रेललाइन के किनारे बरामद:पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकली थी, ट्रेन की चपेट में आने से हादसे की आशंका

कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के कन्द्रपडीह गांव के पास मंगलवार सुबह रेललाइन पर एक वृद्ध महिला का शव मिला। महिला की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलावर गांव निवासी 68 वर्षीय अंजनी देवी के रूप में हुई है। आशंका है कि उनकी मौत किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंजनी देवी का रविवार शाम अपनी पौत्रवधू से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद वे घर में बिना बताए गांव के पास खेतों की ओर चली गई थीं। मंगलवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें खेतों में देखा और घर जाने को कहा। वे घर लौटीं, लेकिन फिर बिना किसी को बताए दोबारा निकल गईं। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी कद्रपड़ीह गांव के लोगों ने कोडरमा-धनबाद रेलखंड के पोल संख्या 285/19 के पास अंजनी देवी को घायल अवस्था में देखा। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की बात भी सामने आ रही है। चूंकि मृतका कोडरमा थाना क्षेत्र की निवासी थीं, इसलिए आगे की कार्रवाई कोडरमा पुलिस द्वारा की जाएगी। कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के कन्द्रपडीह गांव के पास मंगलवार सुबह रेललाइन पर एक वृद्ध महिला का शव मिला। महिला की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलावर गांव निवासी 68 वर्षीय अंजनी देवी के रूप में हुई है। आशंका है कि उनकी मौत किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंजनी देवी का रविवार शाम अपनी पौत्रवधू से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद वे घर में बिना बताए गांव के पास खेतों की ओर चली गई थीं। मंगलवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें खेतों में देखा और घर जाने को कहा। वे घर लौटीं, लेकिन फिर बिना किसी को बताए दोबारा निकल गईं। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी कद्रपड़ीह गांव के लोगों ने कोडरमा-धनबाद रेलखंड के पोल संख्या 285/19 के पास अंजनी देवी को घायल अवस्था में देखा। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की बात भी सामने आ रही है। चूंकि मृतका कोडरमा थाना क्षेत्र की निवासी थीं, इसलिए आगे की कार्रवाई कोडरमा पुलिस द्वारा की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *