नवादा में मछली विक्रेताओं के बीच झड़प:दुकान लगाने पर हुआ विवाद, 6 लोग घायल

नवादा में मछली विक्रेताओं के बीच झड़प:दुकान लगाने पर हुआ विवाद, 6 लोग घायल

नवादा के पकरीबरावां बाजार में मछली विक्रेताओं के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यह विवाद मछली की दुकान लगाने को लेकर शुरू हुआ। यह घटना मोहम्मद सिराज और मोहम्मद खुर्शीद के परिवारों के बीच हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे कई लोग जख्मी हो गए। पहले भी दो बार मारपीट हो चुकी घायल मोहम्मद सिराज ने बताया कि मोहम्मद खुर्शीद के लोग उन्हें दुकान लगाने पर अक्सर परेशान करते हैं। सिराज के अनुसार, जब उनकी बिक्री बढ़ती है तो दूसरा पक्ष मारपीट करता है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी दो बार मारपीट हो चुकी है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी और मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकान उजाड़ने और भगाने की देते हैं धमकी सिराज ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग उन्हें दुकान उजाड़ने और वहां से भगाने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि जब उनकी दुकान पर मछली की बिक्री अच्छी हो रही थी, तब 10 लोगों ने उन पर (तीन लोगों पर) अचानक हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नवादा के पकरीबरावां बाजार में मछली विक्रेताओं के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यह विवाद मछली की दुकान लगाने को लेकर शुरू हुआ। यह घटना मोहम्मद सिराज और मोहम्मद खुर्शीद के परिवारों के बीच हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे कई लोग जख्मी हो गए। पहले भी दो बार मारपीट हो चुकी घायल मोहम्मद सिराज ने बताया कि मोहम्मद खुर्शीद के लोग उन्हें दुकान लगाने पर अक्सर परेशान करते हैं। सिराज के अनुसार, जब उनकी बिक्री बढ़ती है तो दूसरा पक्ष मारपीट करता है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी दो बार मारपीट हो चुकी है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी और मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकान उजाड़ने और भगाने की देते हैं धमकी सिराज ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग उन्हें दुकान उजाड़ने और वहां से भगाने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि जब उनकी दुकान पर मछली की बिक्री अच्छी हो रही थी, तब 10 लोगों ने उन पर (तीन लोगों पर) अचानक हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *