अभी रमजान का पाक महीना चल रहा है। जब ये महीना पूरा होता है तो ईद मनाई जाती है। ईद खुशियों का त्योहार है। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे के घर जाते और उन्हें ईद मुबारकबाद देते हैं। गौरतलब है कि ईद की तैयारियां लड़कियां पहले से ही शुरु कर देती है। ईद दौरान मेहंदी लगाई जाती है और अच्छे-अच्छे कपड़े भी पहने जाते है। अगर आप ईद के दिन खूबसूरत और एकदम हटके दिखना चाहती हैं, तो इस बार चांद के शेप वाले नेकलेस के लेटेस्ट डिजाइन जरुर खरीदें। इन सुंदर नेकलेस में आप काफी खूबसूरत दिखेंगी।
क्रिस्टल स्टार और मून पेंडेंट
ईद आने में अब ज्यादा समय बचा नहीं है इसलिए जल्द ही अपनी तैयारियों को पूरा कर लें। ईद के मौके पर आप चांद और तारे वाला नेकलेस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इन नेकलेस में आप बला की खूबसूरत दिखेंगी। इस नेकलेस में बारीक चेन के साथ ही आधा चांद बना हुआ, जिसके बीच में ब्लू स्टोर और छोटा सा सितारा लगा है। यह आपके एथनिक ड्रेस को स्टाइलिश बना देगा।
चांद और सितारा वाला गोल्ड नेकलेस
ईद के मौके पर चांद और सितारों से प्रेरित यह खूबसूरत नेकलेस बेहद आकर्षक नजर आता है। इसमें नीले रंग के स्टोन और चमचमाते नगीनों की बारीक कारीगरी की गई है, जो इसे एक स्टाइलिश और मॉडर्न टच देती है। आप इसे किसी भी सादे सूट के साथ पहनकर अपने लुक को खास और निखरा हुआ बना सकती हैं।
रॉयल ब्लू स्टोन मून नेकलेस
ईद के खास मौके पर ब्लू स्टोन से सजा यह मून शेप नेकलेस आपको शाही अंदाज देने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें चांद के साथ नाजुक फूलों की डिजाइनिंग की गई है और नीचे लटकता बड़ा ब्लू क्रिस्टल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
गैलेक्सी स्टाइल मून नेकलेस
ईद के दिन अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए आप गैलेक्सी डिजाइन वाला नेकलेस भी ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक एकदम निखार देगा। इसके चारों ओर स्टार्स इसे और भी स्टाइलिश बना रहा है। यह मॉर्डन लुक के साथ ही ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
क्रिस्टल सन और मून नेकलेस
ईद पर चांद और सूरज के डिजाइन वाला यह यूनिक नेकलेस जरुर पहनें। इसमें बीच में लगा क्रिस्टल सूरज की तरह चमक रहा है, जो इसे काफी मॉर्डन लुक देने का काम करेगा। सिंपल और स्टाइलिश दिखने के लिए आप इस तरह का नेकलेस खरीज सकती है।


