Josh Hazlewood and Pat Cummins Fitness Update: IPL 2026 से पहले RCB और SRH को बड़ा झटका लगा है। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में ये दोनों दिग्गज शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे।
Josh Hazlewood and Pat Cummins Fitness Update: IPL 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। इससे पहले आरसीबी और एसआरएच के फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस दोनों को ही आईपीएल के 19वें सीजन के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से अभी तक आधिकारिक मंजूरी नहीं मिल सकी है। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल के कुछ शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, उम्मीद है कि दोनों अनुभवी तेज गेंदबाज टूर्नामेंट के कुछ मैच जरूर खेलेंगे।
जोश-पैट फिलहाल रिहैब पर
एचटी की ताजा रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों खिलाड़ियों का रिहैब (चोट से उबरने का) दौर अभी चल रहा है। इसलिए 28 मार्च को आरसीबी और एसआरएच के बीच होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच तक उनके ठीक होने की कोई संभावना नहीं है। सूत्र ने बताया कि पिछले हफ्ते से ज्यादा कुछ नहीं बदला है। फिजियो से मंजूरी का अभी भी इंतजार है। रिहैब चल रहा है। हेजलवुड और कमिंस दोनों ही शुरुआती कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।
टूर्नामेंट में बाद में कुछ मैच खेलने की उम्मीद
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उम्मीद है कि वे टूर्नामेंट में बाद में कुछ मैच जरूर खेलेंगे। यह सब मंजूरी मिलने पर निर्भर करता है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, वे भारत के लिए रवाना हो जाएंगे। रिपोर्ट पहले बताया गया था कि टूर्नामेंट में कमिंस और हेज़लवुड दोनों की भागीदारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मंजूरी पर निर्भर है। अब, यह पुष्टि हो गई है कि ये दोनों कुछ मैच मिस करने वाले हैं।
इन चोटों से जूझ रहे दोनों दिग्गज
हेजलवुड की बात करें तो वह पूरी एशेज 2025-26 सीजन से बाहर थे। इसके बाद वह T20 विश्व कप से भी बाहर हो गए। दूसरी ओर पैट कमिंस ने एशेज में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला। इसके बाद कमिंस को भी T20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था। हेजलवुड की दाहिनी हैमस्ट्रिंग और एच्लीस टेंडन में चोट है। जबकि कमिंस पीठ की चोट से जूझ रहे हैं।
SRH की कप्तानी कौन करेगा?
कमिंस के उपलब्ध नहीं होने पर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एसआरएच की कप्तानी कौन संभालेगा? टीम की कप्तानी के लिए ईशान किशन सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। खासकर यह देखते हुए कि इस साल की शुरुआत में उन्होंने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई थी।
Sports – Patrika | CMS


