ऊंचाहार में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत:जामो एजेंसी पर सुबह से लगी लंबी लाइन, प्रशासन बोला- पैनिक न करें, गैस की कमी नहीं

ऊंचाहार में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत:जामो एजेंसी पर सुबह से लगी लंबी लाइन, प्रशासन बोला- पैनिक न करें, गैस की कमी नहीं

रायबरेली के ऊंचाहार में रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। मंगलवार को जामो गैस एजेंसी पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं, लेकिन सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता आक्रोशित हो गए। मंगलवार सुबह लगभग दस बजे जब गैस एजेंसी खुली, तो कर्मचारियों ने सिलेंडर उपलब्ध न होने की जानकारी दी। इससे उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क गया और वे एजेंसी के अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने एजेंसी का शटर बंद करवा दिया। इसके बाद भी उपभोक्ताऒ और एजेंसी कर्मचारियों के साथ पुलिस से कहा सुनी भी हुई। मौके पर पहुंचे स्थानीय पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, एचपी की जामो गैस एजेंसी पर अभी भी उपभोक्ताओं की भीड़ जमा है और वे सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर आप पर जिला प्रशासन सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि जिले में गैस की कमी एजेंसियों में बिल्कुल भी नहीं है। लोगों से जिला प्रशासन ने अपील की है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए आपको टोल फ्री नंबर पर रजिस्टर नंबर से कॉल करना पड़ेगा। इसके बाद स्वत आपकी बुकिंग हो जाएगी। इसके बाद डीएससी नंबर जनरेट होने पर आप गोदाम से जाकर सिलेंडर ले सकते हैं, जामो गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने पर जांच का आश्वासन दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *