गुरुग्राम में EWS फ्लैटों के लिए आज होगा ड्रॉ:2709 जरूरतमंद परिवारों को फायदा, लग्जरियस सोसाइटी में 1.5 लाख में मिलेगा आशियाना

गुरुग्राम में EWS फ्लैटों के लिए आज होगा ड्रॉ:2709 जरूरतमंद परिवारों को फायदा, लग्जरियस सोसाइटी में 1.5 लाख में मिलेगा आशियाना

गुरुग्राम में हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पात्र परिवारों को आज फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी परिसर में फ्लैट के आवंटन के लिए ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। इन फ्लैट्स के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा लाइसेंस प्राप्त निजी सोसाइटियों में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षित फ्लैटों का आवंटन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से ड्रॉ के माध्यम से होगा। 1.50 लाख रुपये में मिलेगा फ्लैट योजना के अनुसार पात्र आवेदकों को लगभग 200 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनकी निर्धारित कीमत मात्र 1.50 लाख रुपये रखी गई है। यह राशि उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो सकती है जो गुरुग्राम जैसे महंगे शहर में रहते हुए भी अपना पक्का मकान बनाने की चाह रखते हैं। 2709 आवेदकों को फ्लैट मिलेंगे एडीसी ने बताया कि जिन आवेदकों ने 10,000 रुपये की पंजीकरण राशि जमा की थी और दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र घोषित हुए हैं, ऐसे कुल 2709 आवेदकों को इस ड्रॉ के जरिए फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। आवंटन प्रक्रिया हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित होगी। इन परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता विशेष रूप से घुमंतू जाति, विधवा महिलाओं और अनुसूचित जाति के पात्र आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि समाज के सबसे कमजोर तबकों को पहले लाभ मिल सके। एडीसी ने आवेदकों से अपील की है कि वे ड्रॉ के दौरान शांति बनाए रखें और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर समय पर पहुंचें। आवास की कमी दूर कर रही सरकार उन्होंने बताया कि योजना की विस्तृत जानकारी हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यह ड्रॉ उन हजारों परिवारों के लिए राहत है, जो वर्षों से किफायती आवास की तलाश में हैं। सरकार की यह पहल न केवल आवास की कमी को दूर करने में सहायक होगी, बल्कि शहरी गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *