Alwar News: कट्टे की नोक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, आरोपी गिरफ्तार

Alwar News: कट्टे की नोक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, आरोपी गिरफ्तार

अलवर शहर में एक विवाहित महिला के साथ कट्टे की नोक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध 312 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

29 वर्षीय पीड़ित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला ने बताया था कि 12 मार्च को उसका पति काम पर गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गया।

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा है और इसी आधार पर कई बार उसका शारीरिक शोषण कर चुका है। आरोपी अक्सर उसका पीछा करता था और अवैध कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *