इंजिनियर मनोज कुमार के ठिकानों पर EOU की रेड:सुपौल में आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्शन, इलेक्ट्रिक सप्लाई डिवीजन में है पोस्टेड

इंजिनियर मनोज कुमार के ठिकानों पर EOU की रेड:सुपौल में आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्शन, इलेक्ट्रिक सप्लाई डिवीजन में है पोस्टेड

सुपौल, मधुबनी और दरभंगा में EOU की रेड चल रही है। इंजीनियर मनोज कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) कार्रवाई कर रही है। सुपौल में EOU ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में कार्यरत एग्जीक्यूटिव इंजिनियर मनोज कुमार रजक से जुड़े मामलों में की जा रही है। EOU की टीम आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में गहन जांच कर रही है और जरुरी डाक्यूमेंट्स को खंगालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार रजक वर्तमान में मधुबनी के जयनगर स्थित इलेक्ट्रिक सप्लाई डिवीजन में पदस्थापित हैं। रेड के दौरान टीम उनके सुपौल सहित अन्य संभावित ठिकानों पर भी जांच कर रही है, जहां संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिलने की संभावना है। आय से अधिक संपत्ति पाई गई प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि अभियंता के पास उनकी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। इस आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि अतिरिक्त संपत्ति किन स्रोतों से अर्जित की गई। फिलहाल तलाशी अभियान जारी EOU के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति के मामलों में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। सुपौल, मधुबनी और दरभंगा में EOU की रेड चल रही है। इंजीनियर मनोज कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) कार्रवाई कर रही है। सुपौल में EOU ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में कार्यरत एग्जीक्यूटिव इंजिनियर मनोज कुमार रजक से जुड़े मामलों में की जा रही है। EOU की टीम आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में गहन जांच कर रही है और जरुरी डाक्यूमेंट्स को खंगालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार रजक वर्तमान में मधुबनी के जयनगर स्थित इलेक्ट्रिक सप्लाई डिवीजन में पदस्थापित हैं। रेड के दौरान टीम उनके सुपौल सहित अन्य संभावित ठिकानों पर भी जांच कर रही है, जहां संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिलने की संभावना है। आय से अधिक संपत्ति पाई गई प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि अभियंता के पास उनकी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। इस आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि अतिरिक्त संपत्ति किन स्रोतों से अर्जित की गई। फिलहाल तलाशी अभियान जारी EOU के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति के मामलों में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *