दरभंगा में नार्थ बिहार पावर के कार्यपालक इंजीनियर मनोज कुमार रजक के ठिकानों पर रेड चल रही है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की गई है। दरभंगा के साथ-साथ मधुबनी जिले के जयनगर और सुपौल के करजाइन, निर्जली समेत 7 ठिकानों पर ईओयू ने छापा मारा है। मनोज कुमार रजक वर्तमान में जयनगर में इलेक्ट्रिक सप्लाई डिवीजन में सप्लाई एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। घर दरभंगा में है। संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिलने की संभावना है। 62 प्रतिशत अधिक संपत्ति प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि इंजीनियर के पास आय से लगभग 62 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई है। इस आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि अतिरिक्त संपत्ति किन स्रोतों से अर्जित की गई। खबर अपडेट की जा रही है। दरभंगा में नार्थ बिहार पावर के कार्यपालक इंजीनियर मनोज कुमार रजक के ठिकानों पर रेड चल रही है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की गई है। दरभंगा के साथ-साथ मधुबनी जिले के जयनगर और सुपौल के करजाइन, निर्जली समेत 7 ठिकानों पर ईओयू ने छापा मारा है। मनोज कुमार रजक वर्तमान में जयनगर में इलेक्ट्रिक सप्लाई डिवीजन में सप्लाई एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। घर दरभंगा में है। संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिलने की संभावना है। 62 प्रतिशत अधिक संपत्ति प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि इंजीनियर के पास आय से लगभग 62 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई है। इस आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि अतिरिक्त संपत्ति किन स्रोतों से अर्जित की गई। खबर अपडेट की जा रही है।


