कपरपुरा स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज निर्माण:मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर 3 घंटे का ब्लॉक; रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

कपरपुरा स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज निर्माण:मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर 3 घंटे का ब्लॉक; रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कपरपुरा स्टेशन पर नया फुटओवर ब्रिज (FOB) बना रहा है। इस परियोजना के तहत स्टेशन यार्ड में स्पैन गर्डर की लॉन्चिंग की जानी है। इस कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के 17 मार्च(मंगलवार) को तीन घंटे का ‘ट्रैफिक और पावर ब्लॉक’ लिया जाएगा। दोपहर 01:35 बजे से शाम 04:35 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान ओवरहेड बिजली की आपूर्ति (OHE) बंद रखी जाएगी। इससे क्रेन और अन्य मशीनों के माध्यम से गर्डर बिछाने का काम होगा। तीन घंटे के इस ब्लॉक के कारण मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। समस्तीपुर मंडल की कई पैसेंजर और लोकल ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा सकता है या उन्हें बीच के स्टेशनों पर रोका जा सकता है। एक्सप्रेस ट्रेनों में, 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस इस ब्लॉक से सबसे अधिक प्रभावित हो सकती है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए स्टेशनों पर की जा रही घोषणाओं और पूछताछ काउंटर से नवीनतम जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। गोबरसही आरओबी: मिट्टी और पाइल टेस्ट का काम हुआ पूरा शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक, गोबरसही में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर राहत भरी खबर है। निर्माण एजेंसी ने ब्रिज के फाउंडेशन के लिए जरूरी मिट्टी और पाइल टेस्ट की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इन नमूनों को जांच के लिए पटना स्थित मुख्यालय की लैब में भेजा गया था, जहां से गुणवत्ता की हरी झंडी मिल गई है। टेस्ट रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद अब पिलर खड़ा करने और कंक्रीटिंग का काम तेजी से शुरू होगा। परियोजना की लागत और खास डिजाइन लगभग 167 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस आरओबी को बेहद आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें कुल चार रैंप बनाए जाएंगे, जो अलग-अलग दिशाओं डुमरी रोड, भगवानपुर और मड़वन की ओर जाने वाले ट्रैफिक को विभाजित करेंगे। इससे चौराहे पर लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी। निर्माण एजेंसी ‘कौना’ को इस प्रोजेक्ट को दो साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कपरपुरा स्टेशन पर नया फुटओवर ब्रिज (FOB) बना रहा है। इस परियोजना के तहत स्टेशन यार्ड में स्पैन गर्डर की लॉन्चिंग की जानी है। इस कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के 17 मार्च(मंगलवार) को तीन घंटे का ‘ट्रैफिक और पावर ब्लॉक’ लिया जाएगा। दोपहर 01:35 बजे से शाम 04:35 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान ओवरहेड बिजली की आपूर्ति (OHE) बंद रखी जाएगी। इससे क्रेन और अन्य मशीनों के माध्यम से गर्डर बिछाने का काम होगा। तीन घंटे के इस ब्लॉक के कारण मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। समस्तीपुर मंडल की कई पैसेंजर और लोकल ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा सकता है या उन्हें बीच के स्टेशनों पर रोका जा सकता है। एक्सप्रेस ट्रेनों में, 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस इस ब्लॉक से सबसे अधिक प्रभावित हो सकती है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए स्टेशनों पर की जा रही घोषणाओं और पूछताछ काउंटर से नवीनतम जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। गोबरसही आरओबी: मिट्टी और पाइल टेस्ट का काम हुआ पूरा शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक, गोबरसही में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर राहत भरी खबर है। निर्माण एजेंसी ने ब्रिज के फाउंडेशन के लिए जरूरी मिट्टी और पाइल टेस्ट की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इन नमूनों को जांच के लिए पटना स्थित मुख्यालय की लैब में भेजा गया था, जहां से गुणवत्ता की हरी झंडी मिल गई है। टेस्ट रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद अब पिलर खड़ा करने और कंक्रीटिंग का काम तेजी से शुरू होगा। परियोजना की लागत और खास डिजाइन लगभग 167 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस आरओबी को बेहद आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें कुल चार रैंप बनाए जाएंगे, जो अलग-अलग दिशाओं डुमरी रोड, भगवानपुर और मड़वन की ओर जाने वाले ट्रैफिक को विभाजित करेंगे। इससे चौराहे पर लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी। निर्माण एजेंसी ‘कौना’ को इस प्रोजेक्ट को दो साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *