स्लिमिंग-क्लिनिक के डायरेक्टर निखिल सिंगला को पनाह देने वाला गिरफ्तर:अशोक कुमार ने घर में छुपया था ठगी का आरोपी, पुलिस रेड से पहले फरार

स्लिमिंग-क्लिनिक के डायरेक्टर निखिल सिंगला को पनाह देने वाला गिरफ्तर:अशोक कुमार ने घर में छुपया था ठगी का आरोपी, पुलिस रेड से पहले फरार

लुधियाना के सराभा नगर स्थित सिंगला स्लिमिंग क्लिनिक प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर व ठगी के निखिल सिंगला को पुलिस से बचाने वाला खुद ही फंस गया। निखिल सिंगला को पुलिस से बचाने के आरोप में पुलिस ने हैबोवाल के न्यू दीप नगर निवासी अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सिंगला स्लिमिंग क्लिनिक के डायरेक्टर निखिल सिंगला पर दिल्ली के एक डाॅक्टर से ठगी करने का आरोप है और उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर पांच में एक एफआईआर दर्ज है। आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक सिंह ने आरोपी को अपने घर में पनाह दी है। सूचना के आधार पर थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने रेड की। अशोक सिंह के घर में रेड होने से पहले ही आरोपी वहां से भी फरार हो गया। थाना डिवीजन नंबर पांच के जांच अधिकारी एसएसआई बलविंदर सिंह का कहना है कि अशोक सिंह ने निखिल सिंगला को पुलिस से बचाने के लिए अपने घर में पनाह दी। इस वजह से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। निखिल सिंगला समेत चार के खिलाफ दर्ज है FIR दिल्ली के डाक्टर अरमान थापर की शिकायत पर सिंगला स्लिमिंग क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ. सुशील सिंगला, डॉ. अंजू सिंगला, निखिल सिंगला और समृद्धि सिंगला के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर पांच में 14 फरवरी को एफआईआर दर्ज हुई थी। इसी मामले में निखिल सिंगला अभी फरार चल रहे हैं। फ्रैंचाइजी को लेकर की थी ठगी दिल्ली के डाक्टर अरमान थापर ने सिंगला स्लिमिंग क्लिनिक प्राइवेट लिमिटेड से दिल्ली में फ्रैंचाइजी ली थी। सिंगला स्लिमिंग क्लिनिक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टरों ने उन्हें इवेंस्टमेंट के लिए प्रेरित किया और कहा था कि 18 महीने में पूरी राशि वापस हो जाएगी। उनका आरोप है कि उन्होंने जो वादा किया था उसके हिसाब से मुनाफा नहीं हुआ बल्िक 2.14 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। आरोपियों ने जब नुकसान की भरपाई नहीं की तो उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। एडीसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर कह जांच में सामने आया कि दिल्ली के डाक्टर को 2.14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मशीनें महंगी बेचने का आरोप शिकायत में कहा गया है कि फ्रेंचाइजी के लिए जरूरी मशीनें केवल सिंगला क्लिनिक के जरिए खरीदने के लिए कहा गया। बाद में बाजार में जांच करने पर पता चला कि वही मशीनें काफी कम कीमत पर उपलब्ध थीं, जबकि क्लिनिक ने उन्हें ज्यादा कीमत पर बेच दिया। एग्रीमेंट का उल्लंघन भी लगाया आरोप अरमान थापर ने आरोप लगाया था कि फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट के तहत दिल्ली-एनसीआर में नई यूनिट खोलने का पहला अधिकार उनको था। इसके बावजूद क्लिनिक ने पंजाबी बाग, दिल्ली में खुद ही नई ब्रांच खोल दी, जो समझौते का उल्लंघन बताया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *