बलरामपुर के ‘पप्पू’ हत्याकांड में आज एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई:पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत अन्य आरोपियों के मामले पर विचार

बलरामपुर के ‘पप्पू’ हत्याकांड में आज एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई:पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत अन्य आरोपियों के मामले पर विचार

बलरामपुर में फिरोज अहमद उर्फ ‘पप्पू’ हत्याकांड से जुड़े मामले की सुनवाई आज एमपी-एमएलए कोर्ट में होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय की अदालत में इस प्रकरण पर विचार किया जाएगा, जिसमें पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ ‘पप्पू’ की हत्या 4 जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे जरवा मार्ग पर गोली मारकर की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज नेमत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। वर्तमान में रिजवान जहीर, जेबा रिजवान और रमीज नेमत को अदालत से जमानत मिल चुकी है। इसके अतिरिक्त, तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में भी पुलिस ने विवेचना पूरी कर 30 जुलाई 2025 को एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। तब से यह मामला भी एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। पूर्व सांसद रिजवान जहीर फिलहाल जमानत पर रिहा हैं। आज अदालत में इन मामलों की सुनवाई होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *