हाथरस में 9 नगर निकायों में सदस्यों की नियुक्ति:दो नपालिका और सात नगर पंचायतों सदस्य मनोनीत, भाजपा और स्थानीय नेताओं को मिली जिम्मेदारी

हाथरस में 9 नगर निकायों में सदस्यों की नियुक्ति:दो नपालिका और सात नगर पंचायतों सदस्य मनोनीत, भाजपा और स्थानीय नेताओं को मिली जिम्मेदारी

हाथरस में शासन ने दो नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों सहित कुल नौ स्थानीय निकायों में सदस्यों को नामित किया है। नगर पालिका परिषद हाथरस में भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री संजय सक्सेना, डॉ. आरसी गोला, मूलचंद वार्ष्णेय और सुनीता वर्मा को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। सिकंदराराऊ नगर पालिका में कमल नयन वार्ष्णेय, देवेंद्र सविता, निर्मल दास, संतोष पौरुष और कुंज बिहारी वर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत सासनी के लिए दीपक शर्मा, विपुल लुहाडिया और अरविंद कुमार चौहान को सदस्य के रूप में नामित किया गया। नगर पंचायत मुरसान में दिलीप मित्तल, अंकित चौधरी और जीतू शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं, नगर पंचायत मेंडू में संजीव वर्मा, महेश चंद्र वर्मा और मुंशीराम चटावले को सदस्य बनाया गया। अन्य नगर पंचायतों में भी सदस्य नियुक्त नगर पंचायत हसायन में शिवम पाठक, सुरेंद्र कुशवाहा और चेतराम माहौर को सदस्य बनाया गया। नगर पंचायत पुरदिलनगर में कृष्णवीर चौहान, कमल माहेश्वरी और रवि कुशवाहा को सदस्य नियुक्त किया गया। नगर पंचायत सहपऊ में गब्बर जाटव, प्रख्यात वार्ष्णेय और नेम सिंह कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई। नगर पंचायत सादाबाद में चरन सिंह सागर, दिनेश त्यागी और चंद्रकांता भदौतिया को सदस्य के रूप में नामित किया गया। कुछ सदस्यों का मनोनयन होने के बाद स्वागत भी किया गया। स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने नए सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *