किशनगंज में एक महिला ने पुलिसकर्मी (सिपाही) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक युवती ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि किशनगंज पुलिस में तैनात सिपाही चंदन कुमार ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया और बाद में धोखा दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी चंदन कुमार पुत्र कामेश्वर राम गौतम, मूल रूप से बुद्ध नगर, आरा (भोजपुर) का निवासी है और वर्तमान में किशनगंज जिले के एक थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। लगभग 3 साल पहले चंदन ने पीड़िता को प्रेम के जाल में फंसाया और रेप किया। ईस्लामपुर कोर्ट में दोनों ने कोर्ट मैरिज की जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद 12 जुलाई 2023 को ईस्लामपुर कोर्ट में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद वे किशनगंज जिले के पौआखाली में एक किराए के मकान में रहने लगे। इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि चंदन पहले से शादीशुदा है। जब उसने इस बारे में सवाल किया, तो आरोपी ने इनकार किया और उसके साथ मारपीट की। बाद में वह पीड़िता को छोड़कर चला गया। पीड़िता वापस अपने घर (बंगाल) लौट आई और किशनगंज महिला थाने में सिपाही चंदन के खिलाफ प्राथमिकी (कांड संख्या 41/23) दर्ज कराई। आरोपी ने बाद में न्यायालय से जमानत प्राप्त कर ली। पीड़िता के घर जाकर जबरन केस वापस लेने का दबाव जमानत मिलने के बाद से चंदन कुमार पीड़िता के घर बंगाल जाकर जबरन केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे गाली-गलौज कर रहा है और धमकी दे रहा है कि यदि केस नहीं उठाया तो उसे और उसके परिवार को जान से मारकर गायब करवा देगा। उसने कथित तौर पर कहा, “कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, मैं पुलिस का आदमी हूं, थाना-कानून मेरी जेब में है।” पीड़िता ने एसपी किशनगंज से अनुरोध किया है कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मामले में पुलिस महकमे की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि आरोपी स्वयं पुलिसकर्मी है। फिलहाल एसपी कार्यालय से इस आवेदन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन जांच शुरू होने की संभावना है। पीड़िता ने न्याय की उम्मीद में एसपी को आवेदन सौंपा है, ताकि आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो और वह आगे ऐसी हरकत न कर सके। किशनगंज में एक महिला ने पुलिसकर्मी (सिपाही) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक युवती ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि किशनगंज पुलिस में तैनात सिपाही चंदन कुमार ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया और बाद में धोखा दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी चंदन कुमार पुत्र कामेश्वर राम गौतम, मूल रूप से बुद्ध नगर, आरा (भोजपुर) का निवासी है और वर्तमान में किशनगंज जिले के एक थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। लगभग 3 साल पहले चंदन ने पीड़िता को प्रेम के जाल में फंसाया और रेप किया। ईस्लामपुर कोर्ट में दोनों ने कोर्ट मैरिज की जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद 12 जुलाई 2023 को ईस्लामपुर कोर्ट में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद वे किशनगंज जिले के पौआखाली में एक किराए के मकान में रहने लगे। इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि चंदन पहले से शादीशुदा है। जब उसने इस बारे में सवाल किया, तो आरोपी ने इनकार किया और उसके साथ मारपीट की। बाद में वह पीड़िता को छोड़कर चला गया। पीड़िता वापस अपने घर (बंगाल) लौट आई और किशनगंज महिला थाने में सिपाही चंदन के खिलाफ प्राथमिकी (कांड संख्या 41/23) दर्ज कराई। आरोपी ने बाद में न्यायालय से जमानत प्राप्त कर ली। पीड़िता के घर जाकर जबरन केस वापस लेने का दबाव जमानत मिलने के बाद से चंदन कुमार पीड़िता के घर बंगाल जाकर जबरन केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे गाली-गलौज कर रहा है और धमकी दे रहा है कि यदि केस नहीं उठाया तो उसे और उसके परिवार को जान से मारकर गायब करवा देगा। उसने कथित तौर पर कहा, “कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, मैं पुलिस का आदमी हूं, थाना-कानून मेरी जेब में है।” पीड़िता ने एसपी किशनगंज से अनुरोध किया है कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मामले में पुलिस महकमे की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि आरोपी स्वयं पुलिसकर्मी है। फिलहाल एसपी कार्यालय से इस आवेदन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन जांच शुरू होने की संभावना है। पीड़िता ने न्याय की उम्मीद में एसपी को आवेदन सौंपा है, ताकि आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो और वह आगे ऐसी हरकत न कर सके।


