जयपुर में जनता सीवरेज, कचरे से परेशान:भास्कर समाधान के जरिए डेढ़ साल से टूटी सड़क बनी, संजीव वर्मा बने आज के पब्लिक के स्टार

जयपुर में जनता सीवरेज, कचरे से परेशान:भास्कर समाधान के जरिए डेढ़ साल से टूटी सड़क बनी, संजीव वर्मा बने आज के पब्लिक के स्टार

जयपुर के अलग-अलग इलाकों से मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ रही हैं। कहीं सीवरेज और नालों का गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है तो कहीं कचरे और गंदगी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर शिकायत सामने आने के बाद कुछ जगहों पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई करते हुए समाधान भी कराया है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। नंदा कॉलोनी में प्लॉट में भरा सीवरेज का गंदा पानी नंदा कॉलोनी, गोशाला साइड रोड से दीपा ने शिकायत पोस्ट कर बताया कि एक खाली प्लॉट में सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को बदबू और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। व्यास कॉलोनी में कचरे से बढ़ी परेशानी व्यास कॉलोनी से आशु ने पोस्ट कर बताया कि शास्त्री नगर क्षेत्र में लंबे समय से कचरा और गंदगी जमा है। इससे कॉलोनी में लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। निवारू रोड पर नाले का पानी सड़क पर झोटवाड़ा क्षेत्र से श्री ने शिकायत दर्ज करवाई कि निवारू रोड के रिकॉ एरिया की तरफ नाले का पानी सड़क पर फैल गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा भी बना हुआ है। घाट की गुणी में सीवर लाइन का ढक्कन टूटा घाट की गुणी के आजाद नगर से महेश कुमार ने पोस्ट कर बताया कि पिछले कुछ महीनों से सीवर लाइन का ढक्कन टूटा हुआ है। साथ ही उस क्षेत्र में सफाई भी नहीं हुई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। डेढ़ साल से टूटी सड़क का हुआ निर्माण इन समस्याओं का हुआ समाधान रामपुरा रोड से विनीत कुमावत ने पोस्ट कर बताया था कि अल्फा स्कूल के पास पिछले डेढ़ साल से सड़क टूटी हुई थी। शिकायत के बाद इस समस्या का समाधान कर सड़क का निर्माण करवा दिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है। 10 दिन से बंद रोड लाइट हुई चालू अगरवाल फार्म से जगदीश ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से रोड लाइट बंद थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए लाइट को ठीक करवा दिया। आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने संजीव वर्मा रोड लाइट की समस्या का समाधान करवाने में एईएन संजीव वर्मा की अहम भूमिका रही। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करवाई, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। इसी कारण संजीव वर्मा आज के ‘पब्लिक के स्टार’ बने। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.कचरे के ढेर और सीवर लीकेज से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर पोस्ट के बाद स्ट्रीट लाइट ठीक, रूपाराम बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 2.जयपुर के पार्क में गंदगी, सड़क पर बहता गंदा पानी:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद ठीक हुई समस्याएं, पंकज मीणा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 3.सड़क, बिजली और सीवर समस्याओं से जूझ रही जनता:भास्कर समाधान से मिली राहत, लेखराज डाबोडिया बने पब्लिक के स्टार 4.जयपुर में अधूरी सड़क से उड़ रही धूल:सड़कों पर फैला सीवर का पानी, कार्रवाई के बाद मिली राहत, हरेंद्र बने पब्लिक स्टार 5.भास्कर समाधान से प्रताप नगर में ठीक हुई स्ट्रीट लाइट:महेश नगर में पार्क के जिम उपकरण दुरुस्त, रविन्द्र सिंह बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 6.भास्कर समाधान में उठीं सीवर, जलभराव और गंदगी की समस्याएं:जयपुर में जनता परेशान, कार्रवाई के बाद कुछ जगह मिली राहत, हीरो गुजराती बने पब्लिक के स्टार 7.जयपुर में अधूरी सड़कें, ओवरफ्लो नालियों से बढ़ी परेशानी:भास्कर समाधान से जयपुर की जनता को मिली राहत, नसरीन बानो बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ 8.भास्कर समाधान में उठीं सड़क, गंदगी और स्ट्रीट-लाइट की समस्याएं:कई वार्डों में जनता को मिली राहत, सुभाष बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान में उठीं शहर की समस्याएं:नाली जाम से जलभराव, फैली गंदगी, कार्रवाई के बाद मिली राहत, पवन बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.भास्कर समाधान में उठीं जयपुर की समस्या:सीवर चैंबर से हादसे का डर, जाम नालियों से सड़कों पर फैला गंदा पानी; प्रदीप बने ‘पब्लिक के स्टार’

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *