बांका में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम:समृद्धि यात्रा में योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, 3 दिन नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित

बांका में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम:समृद्धि यात्रा में योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, 3 दिन नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 17 मार्च मंगलवार को “समृद्धि यात्रा” के तहत कटोरिया प्रखंड का दौरा करेंगे।मुख्यमंत्री के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बांका जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।सुरक्षा के दृष्टिकोण से कटोरिया प्रखंड अंतर्गत हेलीपैड,नवनिर्मित डिग्री कॉलेज,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया तथा नगर पंचायत कटोरिया और उसके आसपास के क्षेत्रों को 16 मार्च से 18 मार्च 2026 तक टेम्परेरी रेड जोन / नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है।इस अवधि के दौरान इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के ड्रोन या यूएवी उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा सहित जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।कार्यक्रम स्थल,सुरक्षा व्यवस्था,मंच,पंडाल और यातायात नियंत्रण की व्यापक तैयारी की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मंगलवार दोपहर 1:35 बजे कटोरिया हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।1:40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे तथा कुछ योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। 1:55 बजे मुख्यमंत्री डिग्री कॉलेज परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे इसके बाद 1:55 बजे मुख्यमंत्री डिग्री कॉलेज परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:00 बजे विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।निरीक्षण के बाद वे अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करेंगे और सभा स्थल से आम जनता को संबोधित करते हुए जनसंवाद करेंगे। जानकारी के अनुसार इस अवसर पर लगभग 18 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया जाएगा,जबकि कई अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हाल ही में बने कटोरिया के डिग्री कॉलेज का भी निरीक्षण कर सकते हैं।इससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 17 मार्च मंगलवार को “समृद्धि यात्रा” के तहत कटोरिया प्रखंड का दौरा करेंगे।मुख्यमंत्री के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बांका जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।सुरक्षा के दृष्टिकोण से कटोरिया प्रखंड अंतर्गत हेलीपैड,नवनिर्मित डिग्री कॉलेज,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया तथा नगर पंचायत कटोरिया और उसके आसपास के क्षेत्रों को 16 मार्च से 18 मार्च 2026 तक टेम्परेरी रेड जोन / नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित किया गया है।इस अवधि के दौरान इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के ड्रोन या यूएवी उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा सहित जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।कार्यक्रम स्थल,सुरक्षा व्यवस्था,मंच,पंडाल और यातायात नियंत्रण की व्यापक तैयारी की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मंगलवार दोपहर 1:35 बजे कटोरिया हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।1:40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे तथा कुछ योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। 1:55 बजे मुख्यमंत्री डिग्री कॉलेज परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे इसके बाद 1:55 बजे मुख्यमंत्री डिग्री कॉलेज परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:00 बजे विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।निरीक्षण के बाद वे अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करेंगे और सभा स्थल से आम जनता को संबोधित करते हुए जनसंवाद करेंगे। जानकारी के अनुसार इस अवसर पर लगभग 18 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया जाएगा,जबकि कई अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हाल ही में बने कटोरिया के डिग्री कॉलेज का भी निरीक्षण कर सकते हैं।इससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *