बेगूसराय में शादी के जश्न में उड़ी कानून की धज्जियां:युवक ने खुलेआम लहराया हथियार, वीडियो वायरल; शराब के साथ लगाए ठुमके

बेगूसराय में शादी के जश्न में उड़ी कानून की धज्जियां:युवक ने खुलेआम लहराया हथियार, वीडियो वायरल; शराब के साथ लगाए ठुमके

बेगूसराय में एक शादी समारोह के दौरान खुलेआम हथियार का प्रदर्शन किया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। बीच सड़क पर हथियार लहराते हुए डांस कर रहे लड़कों में कानून का खौफ कहीं नजर नहीं आ रहा। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वार की है। वायरल वीडियो 13 मार्च की रात का बताया जा रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बारात में बैंड-बाजे की धुन पर कई युवक झूम रहे हैं। इसी दौरान काले रंग की शर्ट पहने एक युवक जोश में आकर हाथ में कट्टा (हथियार) लहराने लगता है। बिना किसी डर के कैमरे के सामने हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी जश्न में एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है, जिसके हाथ में कथित तौर पर शराब की बोतल है। वह बोतल लहराते हुए गानों की धुन पर ठुमके लगा रहा है। जो शराबबंदी वाले बिहार में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जाति विशेष गानों पर प्रदर्शन बैकग्राउंड में बज रहे गानों के बोल भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। वीडियो में ‘अरे ना ए दादा नाचे जाइब बाराती में, गोली चलेला भूमिहार के बाराती में’ और ‘हई भूमिहार जिला…’ जैसे गाने बज रहे हैं। इन गानों के जरिए जातिगत वर्चस्व दिखाने की कोशिश की जा रही है, जो सामाजिक सौहार्द के लिए भी चिंता का विषय है। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की चर्चा इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में दिख रहे युवक बेखौफ अंदाज में रील बनवाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि शादी के दौरान हर्ष फायरिंग भी हुई थी, हालांकि वायरल वीडियो में सीधे तौर पर गोली चलने की आवाज या दृश्य स्पष्ट नहीं है। जांच और पहचान में जुटी पुलिस इस संबंध में नीमा चांदपुरा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की जांच और युवकों की पहचान की जा रही है। बेगूसराय में बढ़ती हथियार संस्कृति बेगूसराय में शादी-विवाह के मौकों पर हथियार लहराना और हर्ष फायरिंग करना एक पुरानी बीमारी रही है। पुलिस की तमाम सख्ती और चेतावनी के बावजूद युवा वर्ग इसे ‘टशन’ और ‘रुतबा’ मानकर कानून तोड़ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि नीमा चांदपुरा पुलिस इन युवकों पर क्या कार्रवाई करती है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके। बेगूसराय में एक शादी समारोह के दौरान खुलेआम हथियार का प्रदर्शन किया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। बीच सड़क पर हथियार लहराते हुए डांस कर रहे लड़कों में कानून का खौफ कहीं नजर नहीं आ रहा। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वार की है। वायरल वीडियो 13 मार्च की रात का बताया जा रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बारात में बैंड-बाजे की धुन पर कई युवक झूम रहे हैं। इसी दौरान काले रंग की शर्ट पहने एक युवक जोश में आकर हाथ में कट्टा (हथियार) लहराने लगता है। बिना किसी डर के कैमरे के सामने हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी जश्न में एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है, जिसके हाथ में कथित तौर पर शराब की बोतल है। वह बोतल लहराते हुए गानों की धुन पर ठुमके लगा रहा है। जो शराबबंदी वाले बिहार में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जाति विशेष गानों पर प्रदर्शन बैकग्राउंड में बज रहे गानों के बोल भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। वीडियो में ‘अरे ना ए दादा नाचे जाइब बाराती में, गोली चलेला भूमिहार के बाराती में’ और ‘हई भूमिहार जिला…’ जैसे गाने बज रहे हैं। इन गानों के जरिए जातिगत वर्चस्व दिखाने की कोशिश की जा रही है, जो सामाजिक सौहार्द के लिए भी चिंता का विषय है। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की चर्चा इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में दिख रहे युवक बेखौफ अंदाज में रील बनवाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि शादी के दौरान हर्ष फायरिंग भी हुई थी, हालांकि वायरल वीडियो में सीधे तौर पर गोली चलने की आवाज या दृश्य स्पष्ट नहीं है। जांच और पहचान में जुटी पुलिस इस संबंध में नीमा चांदपुरा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की जांच और युवकों की पहचान की जा रही है। बेगूसराय में बढ़ती हथियार संस्कृति बेगूसराय में शादी-विवाह के मौकों पर हथियार लहराना और हर्ष फायरिंग करना एक पुरानी बीमारी रही है। पुलिस की तमाम सख्ती और चेतावनी के बावजूद युवा वर्ग इसे ‘टशन’ और ‘रुतबा’ मानकर कानून तोड़ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि नीमा चांदपुरा पुलिस इन युवकों पर क्या कार्रवाई करती है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *