कानपुर देहात में मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान पर प्रदर्शन:कांग्रेस विकास भवन का करेगी घेराव, लंबित भुगतान की मांग उठाएगी पार्टी

कानपुर देहात में मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान पर प्रदर्शन:कांग्रेस विकास भवन का करेगी घेराव, लंबित भुगतान की मांग उठाएगी पार्टी

कानपुर देहात में जिला कांग्रेस कमेटी आज मनरेगा मजदूरों और कर्मियों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर विकास भवन माती का घेराव करेगी। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर ने बताया कि मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों और कर्मियों का भुगतान लंबे समय से रुका हुआ है। इस कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता विकास भवन माती पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और जल्द भुगतान की मांग उठाएंगे। अम्बरीश सिंह गौर ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब तक मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं हो जाता, तब तक कांग्रेस उनकी आवाज उठाती रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *