भागलपुर में आज सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा:पुल का निरीक्षण और पंचायत भवन का करेंगे उद्घाटन; सभा के बाद बांका होंगे रवाना

भागलपुर में आज सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा:पुल का निरीक्षण और पंचायत भवन का करेंगे उद्घाटन; सभा के बाद बांका होंगे रवाना

सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज से चौथा चरण शुरू हो रहा है। सबसे पहले वे भागलपुर आ रहे हैं। जदयू जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के अनुसार सीएम भागलपुर में डेढ़ घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वे सभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले नीतीश कुमार पुल का निरीक्षण करेंगे। पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन होगा। सीएम का हेलिकॉप्टर भागलपुर के हवाई अड्‌डा मैदान में सुबह 11 बजे उतरेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सीएम नीतीश दोपहर 1 बजे रजौन होते हुए बांका के लिए भागलपुर से निकलेंगे। ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि सीएम कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लोदीपुर चौक के पास पुल का निर्माण कार्य देखेंगे भागलपुर हवाई अड्‌डा मैदान से वे जीरोमाइल से होते हुए बाइपास लोदीपुर जाएंगे। लोदीपुर चौक के पास भोलानाथ पुल है। जिसका वे निरीक्षण करेंगे। पुल अभी निर्माणाधीन है। इसका काम 3 साल से चल रहा है। इस पुल को 2027 तक पूरा करना है। इसपर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। ये पुल त्रिमूर्ति चौक और शितला स्थान को जोड़ेगा। ये करीब एक किमी का डिस्टेंस है। इस पुल के बनने से दक्षिणी क्षेत्र के 40 हजार लोगों की आबादी का फायदा होगा। भोलानाथ पुल निर्माण को लेकर लोगों ने कई बार प्रोटेस्ट किया था। लोदीपुर चौक से 6 किमी दूर बैजानी जाएंगे पुल के निरीक्षण के बाद सीएम नीतीश कुमार लोदीपुर से 6 किमी दूर बैजानी जाएंगे। यहां पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार है। सीएम नीतीश इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीएम की सभा होगी। सभा स्थल पंचायत सरकार भवन के अपॉजिट साइड है। वहां वे लोगों को संबोधित करेंगे। दावा किया जा रहा है कि सभा में करीब 50 हजार लोग जुटेंगे। सभास्थल पर लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। गर्मी को देखते हुए सभा स्थल पर पंडाल, पंखा, पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है। ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। रविवार-सोमवार को डीएम-एसएसपी ने तैयारियों का किया था निरीक्षण डीएम-एसएसपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने रविवार और सोमवार को सभास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने पूरी तैयारियों को देखा था, जहां कमी रह गई थी उसे जल्द ठीक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था। सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभास्थल के मुख्य मंच, प्रवेश और निकास द्वार, पार्किंग स्थल सहित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की थी। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए थे। सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज से चौथा चरण शुरू हो रहा है। सबसे पहले वे भागलपुर आ रहे हैं। जदयू जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के अनुसार सीएम भागलपुर में डेढ़ घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वे सभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले नीतीश कुमार पुल का निरीक्षण करेंगे। पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन होगा। सीएम का हेलिकॉप्टर भागलपुर के हवाई अड्‌डा मैदान में सुबह 11 बजे उतरेगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सीएम नीतीश दोपहर 1 बजे रजौन होते हुए बांका के लिए भागलपुर से निकलेंगे। ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि सीएम कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लोदीपुर चौक के पास पुल का निर्माण कार्य देखेंगे भागलपुर हवाई अड्‌डा मैदान से वे जीरोमाइल से होते हुए बाइपास लोदीपुर जाएंगे। लोदीपुर चौक के पास भोलानाथ पुल है। जिसका वे निरीक्षण करेंगे। पुल अभी निर्माणाधीन है। इसका काम 3 साल से चल रहा है। इस पुल को 2027 तक पूरा करना है। इसपर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। ये पुल त्रिमूर्ति चौक और शितला स्थान को जोड़ेगा। ये करीब एक किमी का डिस्टेंस है। इस पुल के बनने से दक्षिणी क्षेत्र के 40 हजार लोगों की आबादी का फायदा होगा। भोलानाथ पुल निर्माण को लेकर लोगों ने कई बार प्रोटेस्ट किया था। लोदीपुर चौक से 6 किमी दूर बैजानी जाएंगे पुल के निरीक्षण के बाद सीएम नीतीश कुमार लोदीपुर से 6 किमी दूर बैजानी जाएंगे। यहां पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार है। सीएम नीतीश इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीएम की सभा होगी। सभा स्थल पंचायत सरकार भवन के अपॉजिट साइड है। वहां वे लोगों को संबोधित करेंगे। दावा किया जा रहा है कि सभा में करीब 50 हजार लोग जुटेंगे। सभास्थल पर लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। गर्मी को देखते हुए सभा स्थल पर पंडाल, पंखा, पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है। ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। रविवार-सोमवार को डीएम-एसएसपी ने तैयारियों का किया था निरीक्षण डीएम-एसएसपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने रविवार और सोमवार को सभास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने पूरी तैयारियों को देखा था, जहां कमी रह गई थी उसे जल्द ठीक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था। सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभास्थल के मुख्य मंच, प्रवेश और निकास द्वार, पार्किंग स्थल सहित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की थी। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *