पंजाब पुलिस ने मलेरकोटला शहर में एक अनूठी पहल की है। पुलिस ने मलेरकोटला के DSP दफ्तर में इफ्तहार पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में शहर के विधायक के अलावा बड़ी संख्या में मुस्लिम नेता व पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इफ्तिहार पार्टी की मेजबानी डीएसपी मानवजीत सिंह ने की। पार्टी में स्थानीय विधायक डॉ जमील उर रहमान व एसएसपी गगन अजीत सिंह ने प्यार का दस्तरख्वान साझा किया। पार्टी में मुस्लिम समुदाय के अलावा अन्य धर्मों व वर्गों के लोगों को भी बुलाया गया। पुलिस ने इफ्तहार पार्टी मंगलवार को रात को राेजेदारों का रोजा खोलने के लिए की। इस दौरान सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तहार का आनंद लिया। वहीं लोगों ने इसे पुलिस का एक सराहनीय कदम बताया। साझी संस्कृति ही असली ताकत DSP मानवजीत सिंह ने उपस्थित मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मलेरकोटला की साझी संस्कृति ही इसकी असली ताकत है और इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस-पब्लिक रिलेशन होते हैं मजबूत एसएसपी गगन अजीत सिंह का कहना है कि पुलिस सोसायटी के साथ मिलकर उनके हर कार्यक्रम में शामिल होती है। इससे पुलिस और पब्लिक के रिलेशन मजबूत होते हैं। पुलिस-पब्लिक रिलेशन जितने मजबूत होंगे क्राइम ग्राफ उतना कम होगा। उन्होंने कहा कि मलेरकोटला पुलिस ने मिलकर इस पार्टी का आयोजन किया। विधायक ने की पुलिस की पहल का स्वागत विधायक डॉ. जमील उर रहमान का कहना है कि पुलिस का यह एक सराहनीय कदम है। इस तरह के आयोजनों से पब्लिक में एक अच्छा मैसेज जाता है। सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर इफ्तार पार्टी की। उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक के जितने करीब रहेगी कानून व्यवस्था उतनी अच्छी रहेगी।


