बिहार के 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:40KM/H की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, 24 घंटे में सबसे गर्म रहा नालंदा

बिहार के 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:40KM/H की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, 24 घंटे में सबसे गर्म रहा नालंदा

बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को राज्य के 20 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40KM/H की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना रह सकता है। इधर, सोमवार को रक्सौल में तेज आंधी के साथ मौसम ठंडा हो गया, जबकि बगहा में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। वहीं किशनगंज के पौआखाली और उसके आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसके अलावा अररिया में भी देर शाम तेज हवा के साथ ओले गिरे। बीते 24 घंटे में 36 डिग्री के आसपास तापमान के साथ नालंदा गर्म जिला रहा। वहीं, पटना का टेंपरेचर भी 35 डिग्री के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि निचले वायुमंडल में नमी बढ़ने और स्थानीय गतिविधियों के कारण मौसम में यह बदलाव है। खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में बारिश और तेज हवा का असर अधिक रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर बिजली गिरने से बचने की सलाह दी है। मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… अगले सात दिनों तक मौसम रहेगा बदलता मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में अगले सात दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में बादल, गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में इसका असर ज्यादा रहेगा, जबकि दक्षिण और पश्चिम बिहार में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा। इन क्षेत्रों में बीच-बीच में बादलों के साथ धूप भी निकलती रहेगी, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में फिलहाल मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। यहां आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम बताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन शाम के समय मौसम थोड़ा सुहावना रह सकता है। कब से बढ़ेगी भीषण गर्मी मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल बादल और हल्की बारिश के कारण तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि मार्च के आखिरी सप्ताह से गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी। अप्रैल के पहले सप्ताह से राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। उस समय लू जैसे हालात भी बनने की संभावना जताई जा रही है, खासकर दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में गर्मी का असर अधिक रहेगा। बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को राज्य के 20 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40KM/H की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना रह सकता है। इधर, सोमवार को रक्सौल में तेज आंधी के साथ मौसम ठंडा हो गया, जबकि बगहा में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। वहीं किशनगंज के पौआखाली और उसके आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसके अलावा अररिया में भी देर शाम तेज हवा के साथ ओले गिरे। बीते 24 घंटे में 36 डिग्री के आसपास तापमान के साथ नालंदा गर्म जिला रहा। वहीं, पटना का टेंपरेचर भी 35 डिग्री के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि निचले वायुमंडल में नमी बढ़ने और स्थानीय गतिविधियों के कारण मौसम में यह बदलाव है। खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में बारिश और तेज हवा का असर अधिक रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर बिजली गिरने से बचने की सलाह दी है। मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… अगले सात दिनों तक मौसम रहेगा बदलता मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में अगले सात दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में बादल, गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में इसका असर ज्यादा रहेगा, जबकि दक्षिण और पश्चिम बिहार में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा। इन क्षेत्रों में बीच-बीच में बादलों के साथ धूप भी निकलती रहेगी, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में फिलहाल मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। यहां आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम बताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन शाम के समय मौसम थोड़ा सुहावना रह सकता है। कब से बढ़ेगी भीषण गर्मी मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल बादल और हल्की बारिश के कारण तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि मार्च के आखिरी सप्ताह से गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी। अप्रैल के पहले सप्ताह से राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। उस समय लू जैसे हालात भी बनने की संभावना जताई जा रही है, खासकर दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में गर्मी का असर अधिक रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *