मोतिहारी में STF-अपराधियों में मुठभेड़;एक जवान शहीद, 2 बदमाश ढ़ेर:देर रात थाने पर नेपाली नंबर से फोन कर पुलिस टीम को दी थी धमकी

मोतिहारी में STF-अपराधियों में मुठभेड़;एक जवान शहीद, 2 बदमाश ढ़ेर:देर रात थाने पर नेपाली नंबर से फोन कर पुलिस टीम को दी थी धमकी

मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात 2.30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि 2 बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में हुई है। फिलहाल, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मृतक जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई है। अपराधियों की पहचान की जा रही है। देर रात थाने पर आया था फोन जानकारी के अनुसार चकिया थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस को बदमाशों ने पहले फोन कर धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कॉल ट्रेसिंग कर बदमाशों का ठिकाना निकाला।इसी दौरान एसटीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। अपराधियों की घेराबंदी शुरू की गई। इसी बीच अपराधियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसके बाद दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ में STF जवान शहीद इस मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की शहादत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी ढेर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 अपराधी को गोली लगी, जिससे उन दोनों की भी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसके अन्य साथियों के फरार होने की भी आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है और फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पूरे चकिया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चला रही है ताकि फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात 2.30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि 2 बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में हुई है। फिलहाल, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मृतक जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई है। अपराधियों की पहचान की जा रही है। देर रात थाने पर आया था फोन जानकारी के अनुसार चकिया थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस को बदमाशों ने पहले फोन कर धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कॉल ट्रेसिंग कर बदमाशों का ठिकाना निकाला।इसी दौरान एसटीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। अपराधियों की घेराबंदी शुरू की गई। इसी बीच अपराधियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसके बाद दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ में STF जवान शहीद इस मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की शहादत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी ढेर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 अपराधी को गोली लगी, जिससे उन दोनों की भी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसके अन्य साथियों के फरार होने की भी आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है और फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पूरे चकिया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चला रही है ताकि फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *